Home राज्य राजस्थान सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में संविदा पर लगे स्वच्छता योद्धाओं,गार्ड, आदि कर्मचारियों को वितरित की गर्म लोई ओर मिठाई।
राजस्थानराज्यव्यापार

सवाई मानसिंह अस्पताल जयपुर में संविदा पर लगे स्वच्छता योद्धाओं,गार्ड, आदि कर्मचारियों को वितरित की गर्म लोई ओर मिठाई।

Share
Share

मित्राय बी ह्यूमन इंडिया फाउंडेशन का सेवा संकल्प

जयपुर। सर्दी के मौसम में मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए टीम मित्राय फाउंडेशन के श्रीमान संदीप जी नुपुर जी शर्मा के सहयोग से SMS अस्पताल में अल्पवेतन भोगी एवं संविदा कर्मचारियों को गुरुवार को गर्म लोई का वितरण किया गया। इस मौके पर सफाईकर्मी, बागवानी कर्मी, गार्ड, ड्राइवर सहित महिला-पुरुष कर्मचारियों को सर्दी से राहत देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता sms अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर मृणाल जोशी जी ने की उपाधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह , डॉक्टर प्रदीप शर्मा , डॉक्टर अरविंद पालावत जी डॉक्टर राजेश शर्मा जी, डॉक्टर सतीश जी वर्मा Sms FA नरेंद्र, नर्सिंग अधीक्षक बलदेव जी भी उपस्थित रहे। डॉक्टर मृणाल जोशी जी ने कहा कि स्वच्छता योद्धाओं जो कि इस ठंड में भी ओर हर विपरीत समय में भी अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन कर रहे ह उनको समर्पित मित्राय फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से किया गया यह सेवा कार्य मानव सेवा को समर्पित अत्यंत पुण्यकारी है। ऐसे प्रयास समाज में पीछे को पंक्ति में खड़े लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के प्रयासों के लिए सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिद्धि शेयर के संस्थापक संदीप शर्मा रहे रहे। उन्होंने कहा स्वच्छता सैनिकों के उत्कृष्ट कार्यों के लिए कहा कि स्वच्छता न सिर्फ एक आदर्श है, बल्कि स्वस्थ जीवन, सशक्त समाज ओर समृद्ध राष्ट्र की नींव भी है। मित्राय संस्था के सामाजिक सरोकारों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की पीड़ा को समझकर, हृदय से यथासंभव सहायता करना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से ऐसे नेक कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर मित्राय फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. विनीत शर्मा एवं योग गुरु रश्मि शर्मा ने बताया कि संस्था विगत 14 वर्षों से पूरे राजस्थान में पर्यावरण ,शिक्षा, चिकित्सा, पशु पक्षियों हेतु विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही है। वर्तमान ठंड के मौसम के अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थियों को हुडी तथा कर्मचारियों को लोई और जैकेट का वितरण किया जा रहा है। राजस्थान में अब तक 65 हजार से अधिक गर्म वस्त्र जरूरतमंदों तक पहुंचाए जा चुके हैं। कार्यक्रम के अंत में मित्राय साथी नुपुर शर्मा अंजू शर्मा ने सभी अतिथियों एवं स्वच्छता सैनिकों का आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

Related Articles

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...