Home राज्य दिल्ली/एनसीआर लोक सभा अध्यक्ष ने श्री एम. अनन्तशयनम आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

लोक सभा अध्यक्ष ने श्री एम. अनन्तशयनम आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की

Share
Share

लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने आज संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, श्री एम. अनन्तशयनम आयंगर की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश; संसद सदस्यों; पूर्व सांसदों तथा लोक सभा के महासचिव, श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी श्री आयंगर को पुष्पांजलि अर्पित की।श्री एम. ए. आयंगर एक वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी और सुविख्यात सांसद थे। वह केंद्रीय विधान सभा, संविधान सभा, अंतरिम संसद तथा पहली से तीसरी लोक सभाओं के सदस्य रहे। वर्ष 1952 में पहली लोक सभा के गठन के समय, उन्हें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया था। इससे पूर्व वह संविधान सभा (विधायी) के उपाध्यक्ष तथा अस्थायी संसद के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। तत्कालीन लोक सभा अध्यक्ष, श्री जी. वी. मावलंकर के आकस्मिक निधन के बाद, 8 मार्च 1956 को श्री आयंगर को सर्वसम्मति से लोक सभा का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 1957 में वह पुनः सर्वसम्मति से दूसरी लोक सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। तीसरी लोक सभा के लिए निर्वाचित होने के बाद, उन्होंने बिहार के राज्यपाल का पद ग्रहण करने हेतु अपने पद से इस्तीफा दे दिया। श्री आयंगर का निधन 19 मार्च 1978 को हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

Related Articles

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...