Home राज्य मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला, समयबद्ध पेंशन भुगतान सुनिश्चित
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला, समयबद्ध पेंशन भुगतान सुनिश्चित

Share
Share

शिमला। एचआरटीसी के हजारों पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर आई है। अब पेंशनरों को हर माह के सात से 10 तारीख के बीच पेंशन मिलेगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला में एचआरटीसी पेंशनर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशन का भुगतान हर माह निर्धारित तिथि पर समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाएगा। पेंशन के लिए सरकार प्रतिमाह 23 करोड़ रुपये की ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निपटारे के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा भी की।

वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बैठक में प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर, देवराज ठाकुर व बृज लाल ठाकुर भी उपस्थित रहे।

समय पर पेंशन मिलने से परेशानियां होगी कम

पेंशनरों ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेंशन प्राप्त करने के लिए दो से तीन माह तक इंतजार करना पड़ता था, जिससे उन्हें वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समय पर पेंशन के भुगतान से उनकी परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।

निगम प्रबंधन को मुख्यमंत्री ने जारी किए निर्देश

मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी प्रबंधन को निर्देश दिए कि अक्टूबर, 2025 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को शीघ्र पेंशन लाभ प्रदान किया जाए, जिनकी पेंशन अभी तक शुरू नहीं हुई है।

एचआरटीसी को प्रतिवर्ष लगभग 1,500 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं, जिनमें लगभग 800 करोड़ रुपये निगम की आय और 720 करोड़ रुपये राज्य सरकार से ग्रांट के रूप में प्राप्त होते हैं। एचआरटीसी लगभग 3,000 बसों का संचालन करता है, जिससे निगम का वित्तीय बोझ बढ़ता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का गोला-बारूद डंप बरामद, 297 जिंदा कारतूस जब्त

नारायणपुर: ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगल से जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया गोला-बारूद का डंप बरामद किया है. कुल 297 जीवित...

भोपाल को मिला नया रेलवे हब, निशातपुरा स्टेशन से अब चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

भोपाल: राजधानी में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर अब नियमित...

Related Articles

PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर विजन और 3 बड़ी परियोजनाओं पर मांगा केंद्र का सहयोग

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

छिंदवाड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कमलनाथ का सवाल, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा...

दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा...

सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स...