Home राज्य मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश में तबादलों की समय सीमा आज खत्म, बढ़ सकती है अवधि
मध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में तबादलों की समय सीमा आज खत्म, बढ़ सकती है अवधि

Share
Share

भोपाल : मध्य प्रदेश में सरकारी अफसरों व कर्मचारियों के ट्रांसफर की समय सीमा आज यानी 15 जून को खत्म हो रही है. वहीं, विभिन्न विभागों में अभी तक तबादले के आदेश नहीं हो सके हैं. अब चर्चा है कि सरकार ट्रांसफर की समय सीमा बढ़ा सकती है. पूरी प्रक्रिया करने के लिए एक सप्ताह का टाइम और मिलने की संभावना है.

कर्मचारी संगठनों ने भी सरकार से मांग की है कि 15 दिन में सरकारी विभागों में ट्रांसफर का काम बहुत धीमी गति से हुआ. अधिकांश कर्मचारियों के प्रस्ताव अभी पाइपलाइन में हैं. इसे देखते हुए तबादलों की अवधि कम से कम एक सप्ताह और बढ़ानी चाहिए. अब उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार यानी 17 जून को नया आदेश जारी हो सकता है.

ट्रांसफर की अंतिम तारीख 15 जून

राज्य सरकार ने 1 जून से 15 जून तक ट्रांसफर करने की परमिशन दी थी. इन 15 दिन में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लोक निर्माण विभाग और कुछ अन्य विभागों में ट्रांसफर प्रक्रिया की गति तेज रही लेकिन अधिकांश विभागों में अभी प्रक्रिया चल रही है. सबसे ज्यादा ट्रांसफर शिक्षा विभाग में होने हैं. लेकिन शिक्षा विभाग के साथ ही पंचायत और राजस्व विभाग इस मामले में बहुत पीछे हैं. इन विभागों में अभी ट्रांसफर का काम चल रहा है.

कई विभागों में प्रक्रिया अधूरी रहने के कारण अब सामान्य प्रशासन विभाग तबादलों की अवधि बढ़ाने की तैयारी में है. यदि आदेश जारी होते हैं तो विभागों को लंबित तबादला प्रस्तावों पर फैसला लेने के लिए कुछ और दिन मिल जाएंगे।

ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी ऑनलाइन

व्यवस्था के अनुसार जिला स्तर पर तबादलों के अधिकार प्रभारी मंत्रियों को दिए गए, वहीं, राजस्व विभाग ने कुछ दिन पहले ही पटवारियों के लिए तबादला नीति जारी की है. नई व्यवस्था के तहत किसी भी पटवारी को उसकी गृह तहसील में पदस्थ नहीं किया जाएगा. तबादला नीति में स्वैच्छिक आवेदनों को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं. कुल कर्मचारियों के अधिकतम 20% का ही तबादला किया जा सकता है. पारदर्शी प्रक्रिया के लिए सारा काम ऑनलाइन है. पति-पत्नी को एक ही स्थान पर पोस्टिंग देने के निर्देश हैं. बीमार कर्मचारियों और महिला कर्मचारियों को ट्रांसफर में विशेष छूट दी जाएगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

Related Articles

सावन के पहले ही दिन कांवड़ यात्रा का हाल जानने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों को यह टॉस्क

बरेली: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न...

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...