Home राज्य छत्तीसगढ़ भिलाई में भाजपा कार्यक्रम: शिवरतन शर्मा ने मोदी सरकार को बताया विकास का युग
छत्तीसगढ़राज्य

भिलाई में भाजपा कार्यक्रम: शिवरतन शर्मा ने मोदी सरकार को बताया विकास का युग

Share
Share

भिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है. इसके उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेक्टर-6 स्थित सिविक सेंटर में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए.

महंगाई और बेरोजगारी पर बीजेपी नेता का तर्क

आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई. मीडिया ने जब शिवरतन शर्मा ने कहा कि विपक्ष लगातार महंगाई और बेरोजगारी पर आपसे सवाल पूछ रहा है, इसपर बीजेपी नेता ने कहा कि आप साल 2014 के रेट लिस्ट और आज के रेट लिस्ट को निकालकर महंगाई दर चेक कर लें. शिवरतन शर्मा ने कहा कि तुअर दाल की रेट कम हुई है, इसपर पर भी ध्यान देना चाहिए. वहीं बेरोजगारी पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि सरकार नौकरी मिलना ही रोजगार नहीं है.

शक्तिशाली राष्ट्र के 12 साल पूरे हुए हैं. हम जनता को ये बता रहे हैं कि भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ी है. 2014 के खाद्य पदार्थों के रेट लिस्ट निकालकर देख लिए आज आज के रेट से उनको मिला लीजिए. आज छत्तीसगढ़ में 3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है. शासकीय नौकरी देना ही रोजगार नहीं है, प्राइवेट रोजगार भी रोजगार होता है. राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं उनका स्वागत है: शिवरतन शर्मा,पूर्व विधायक भाटापारा

केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां

आयोजन में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे. इस अवसर पर नेताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं एवं जनता तक पहुंचाने की बात कही. मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा ने कहा कि जिस दिन नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसी दिन से देश ने शासन व्यवस्था, विकास की सोच, नेतृत्व और राष्ट्रीय संकल्प में एक नए दौर की शुरुआत देखी. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्र के प्रति समर्पित और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है.

राहुल गांधी के दौरे पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के नेता का दौरा चुनावी तैयारियों का हिस्सा होता है. उन्होंने राहुल गांधी का स्वागत करते हुए तंज कसा कि जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हो जाता है. कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने आगामी समय में भी केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

Related Articles

सावन के पहले ही दिन कांवड़ यात्रा का हाल जानने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों को यह टॉस्क

बरेली: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न...

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...