Home राज्य पंजाब मेरे खिलाफ साजिश हो रही है: भगवंत मान ने लगाए गंभीर आरोप
पंजाबराज्य

मेरे खिलाफ साजिश हो रही है: भगवंत मान ने लगाए गंभीर आरोप

Share
Share

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर अपने बारे में वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। उन्होंने बुधवार दोपहर लाइव आकर फिर दोहराया कि वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। वहीं सीएम मान ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों वीडियो की 2 फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट दिखाई थीं। जिसमें उनके होने का कहीं सबूत नहीं है। लेकिन अब विरोधी फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट को भी फर्जी बता रहे हैं और संबन्धित लैब मालिकों पर दबाव बनाने के लिए बीजेपी उनपर हमला कर रही है। उनके खिलाफ एफ़आईआर की जा रही है।

दरअसल सीएम भगवंत मान ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों से घटिया राजनीतिक के तहत मेरी फर्जी वीडियो वायरल की जा रही। विरोधियों का और किसी तरह से मुझ पर बस नहीं चल रहा तो ये मुझे धर्म की आड़ लेकर बदनाम करने में लगे हैं। जो वीडियो सामने लाई गई है। उसमें न तो मेरे शरीर की बनावट मिलती है और न मेरे खड़े होने और चलने का अंदाज। लेकिन उस वीडियो को देखकर मुझे दोषी साबित कर दिया गया। मगर सारी संगत ने ये वीडियो देखी और देश और विदेश से कई लोगों के मुझे कॉल और मैसेज आये। उन्होंने कहा कि यह वीडियो नकली है। बाद में हमने फ़ोरेंसिक लैब में इसकी जांच करवाई और अब लैब मालिकों पर भी BJP हमला कर रही है।”

पंजाब में बीजेपी, अकाली और कांग्रेस ने हाथ मिलाया

सीएम भगवंत मान ने कहा, ”पंजाब में SAD, BJP और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया है। इनके द्वारा सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ़ हर रोज झूठे वीडियो फैलाए जाते हैं, जैसे अब इस पूरे मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। लेकिन वे मुझे तोड़ नहीं सकते। मैं लोगों के लिए काम करता रहूँगा। ज्ञात रहे कि इससे पहले 18 जून को भी सीएम भगवंत मान सोशल मीडिया पर लाइव आए थे और कहा था कि फर्जी वीडियो फैलाकर मुझे बदनाम किया जा रहा है। उस समय सीएम भगवंत मान ने 2 रिपोर्ट दिखाईं थीं और DGP से छानबीन करने और ऐसा करने के वाले खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।

अकाल तख्त ने सीएम मान को गुरु दोषी ठहराया

पंजाब में इस वक्त सीएम मान के विवादित वीडियो को लेकर मामला बेहद गरमाया हुआ है और पूरे मामले में तूल पकड़ लिया है। इस वीडियो में सीएम भगवंत मान के होने का दावा किया जा रहा है और वीडियो में उन्हें सिख गुरुओं की तस्वीरों का अपमान करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के सामने आने के बाद अमृतसर में सिख पंथ की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने भगवंत मान को गुरु दोषी और पंथ विरोधी करार दे दिया है। हालांकि दूसरी ओर सीएम मान ने सफाई दी है कि वह इस वीडियो में नहीं हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...