Home राष्ट्रिय कौन हैं तनिषा गौतम? जो ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप के कार्यक्रम में PM मोदी से करेंगी सीधा संवाद
राष्ट्रिय

कौन हैं तनिषा गौतम? जो ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप के कार्यक्रम में PM मोदी से करेंगी सीधा संवाद

Share
Share

जमशेदपुर: भारत की पहली मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप का ऐतिहासिक लॉन्च 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की बेटी तनीषा गौतम से सीधा संवाद करेंगे. तनीषा के पिता ने बताया कि प्रधानमंत्री तनीषा से उनके कार्य अनुभव की जानकारी लेंगे, जो हमारे लिए गर्व की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मेड-इन-इंडिया’ मिशन देश को नई पहचान दिलाएगा.

पहली मेड इन इंडिया सीजी मेमीकॉन ओसैट का होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री गुजरात के साणंद में भारत की पहली मेड-इन-इंडिया सीजी सेमीकॉन ओसैट ‘CG Semi OSAT’ प्लांट का उद्घाटन करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत में निर्मित पहली मेड-इन-इंडिया कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप आधिकारिक रूप से जापान के एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस वैश्विक आयोजन में झारखंड के जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का विशेष अवसर मिला है.

तनीषा को मिलने वाले इस स्वर्णिम अवसर पर उनके परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मौके पर तनीषा प्रधानमंत्री से संवाद कर अपना कार्य अनुभव साझा करेंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कंपनी के इंजीनियरों, तकनीशियनों और युवा कर्मचारियों के साथ भी सीधा संवाद करेंगे.

परिवार वाले इस उपलब्धी से हैं खुश

बता दें कि तनीषा जमशेदपुर की रहने वाली त्रिपुरारी गौतम की बेटी हैं. एक सामान्य परिवार से आने वाली बेटी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है. तनीषा ने 2022 में जमशेदपुर केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद NTTF टाटा स्टील टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट से 2025 तक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया. इस दौरान उन्होंने पार्ट-टाइम ऑनलाइन इंडस्ट्रियल फायर सेफ्टी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर झारखंड टॉपर बनीं.

तनीषा ने 2025 में हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज दवा कंपनी में मशीन ऑपरेशन सिस्टम की ट्रेनिंग ली. अप्रैल 2026 से वह CG सेमी कंपनी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी के रूप में कार्यरत हैं, जहां भारत के सबसे महत्वाकांक्षी कमर्शियल सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. तनीषा के पिता त्रिपुरारी गौतम ने बताया कि कंपनी के अलग-अलग सेक्टर से कुछ लोगों का चयन किया गया है, जिसमें उनकी बेटी का भी नाम शामिल है.

उन्होंने कहा कि तनीषा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने कार्य अनुभव के अलावा जमशेदपुर से CG सेमी तक के सफर की जानकारी साझा करेंगी. त्रिपुरारी गौतम ने बताया कि उन्हें बेटी पर गर्व है. 18 साल की उम्र में उसे पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ा, जिससे वे नर्वस थे, लेकिन बेटी की सफलता से उनका आत्मविश्वास बढ़ गया है. वहीं तनीषा ने 4 जुलाई के दिन को देश का स्वर्णिम दिन बताया और कहा कि थोड़ी घबराहट भी है, लेकिन साथ ही उत्साह भी है कि प्रधानमंत्री से संवाद होगा.

विश्वस्तरीय तकनीक का निर्माता बन रहा भारत में बनी पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप का वैश्विक बाजार में उतरना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय तकनीक का प्रमुख निर्माता बन रहा है. अब तक भारत दूसरे देशों से चिप का आयात करता था, जो महंगा भी था. लेकिन मेड-इन-इंडिया चिप से आर्थिक बचत होगी और देश को सही मूल्य पर चिप उपलब्ध मिलेगी। इस नई उपलब्धि से आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

Related Articles

नासिक में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आज तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए...

बाधा डालने पर जुर्माना, 3 साल तक की जेल… क्या है ‘वंदे मातरम’ बिल 2026?

राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ पारित...

NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक...

कौन हैं प्रो. वी कामाकोटि, प्रियंका गांधी ने ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ कहकर तंज कसा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी...