Home राज्य हिमाचल सरकार का बड़ा एजेंडा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल मीडिया नियमन पर मंथन
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का बड़ा एजेंडा, शिक्षक भर्ती और डिजिटल मीडिया नियमन पर मंथन

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक 20 जुलाई को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होगी। इसमें राज्य के विकास, शिक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय होने की संभावना है। सामान्य प्रशासन विभाग की कैबिनेट शाखा ने बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बैठक का प्रमुख एजेंडा सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के नए नियम तय करना है।

नियुक्ति मानकों में बदलाव प्रस्तावित

सूत्रों के अनुसार शिक्षा की गुणवत्ता और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्ति मानकों में बदलाव प्रस्तावित है। योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए कड़े मानदंड तय किए जा सकते हैं, जिससे लंबे समय से चली आ रही विसंगतियों को दूर करने और हजारों शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

अपंजीकृत न्यूज पोर्टल पर कसेगा शिकंजा

मंत्रिमंडल बिना पंजीकरण संचालित हो रहे इंटरनेट मीडिया पोर्टल और चैनलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर भी विचार करेगा। सरकार ऐसे संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है, जो बिना आधिकारिक पंजीकरण के भ्रामक, सनसनीखेज या अशांति फैलाने वाली सामग्री प्रसारित करते हैं।

ब्लैकमेलिंग और अफवाहों पर रोक लगाने को होगा एक्शन

डिजिटल मीडिया के नाम पर ब्लैकमेलिंग और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए नए दिशा-निर्देश लागू किए जा सकते हैं। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत अनिवार्य पंजीकरण नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान भी किया जा सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

Related Articles

सावन के पहले ही दिन कांवड़ यात्रा का हाल जानने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों को यह टॉस्क

बरेली: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न...

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...