Home राज्य सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ा तोहफा, सुपर-100 में बढ़ीं 100 सीटें
राज्यहरियाणा

सरकारी स्कूलों के छात्रों को बड़ा तोहफा, सुपर-100 में बढ़ीं 100 सीटें

Share
Share

चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित सुपर-100 में सरकार ने 100 सीटें और बढ़ा दी हैं। दाखिलों के लिए आवेदन वीरवार से शुरू हो गए। 14 और 19 को जुलाई को प्रवेश परीक्षाएं होंगी तथा 25 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 की नई 100 सीटों पर होने वाले दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सुपर-100 के लिए होनहार विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थी 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी, जिसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित होगा। पहले चरण में सफल अभ्यर्थी 19 जुलाई को होने वाली दूसरे स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे चरण का परिणाम 23 जुलाई को जारी किया जाएगा।

अब सुपर-100 में सीटों की संख्या 500 से बढ़कर 600 हो गई है। प्रदेश में कुरुक्षेत्र जिले के बारना गांव में सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

मुख्यमंत्री की वर्ष 2026-27 के बजट में सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 100 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की घोषणा की थी। स्कूल मुखियाओं को हिदायत दी गई है कि पात्र विद्यार्थियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...