Home राज्य छत्तीसगढ़ बीजापुर में बदहाल सड़क व्यवस्था की तस्वीर, मरीज को खाट पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल
छत्तीसगढ़राज्य

बीजापुर में बदहाल सड़क व्यवस्था की तस्वीर, मरीज को खाट पर 7 किमी ढोकर पहुंचाया अस्पताल

Share
Share

बीजापुर : नक्सल प्रभावित बस्तर के अंदरुनी इलाकों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है. जिले के उसूर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम रायगुड़ा में सड़क नहीं होने के कारण एक बीमार मरीज तक 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंच सकी. मजबूरी में ग्रामीणों और एम्बुलेंस कर्मचारियों ने सांस लेने में तकलीफ से पीड़ित मरीज सावन मरकाम को करीब 7 किलोमीटर तक खाट पर उठाकर खेतों और कच्चे रास्तों से मुख्य सड़क तक पहुंचाया. इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया.

ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन से रायगुड़ा तक सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मरीज को इस तरह खाट पर ढोने की नौबत ना आए. बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं.बीमार मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

सांस लेने की समस्या से पीड़ित मरीज सावन मरकाम का जिला अस्पताल में उपचार किया गया. स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई-डॉ.रत्न ठाकुर, सिविल सर्जन, बीजापुर जिला अस्पताल

यह घटना दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क संपर्क की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है. आपातकालीन स्थिति में भी वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

Related Articles

सावन के पहले ही दिन कांवड़ यात्रा का हाल जानने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों को यह टॉस्क

बरेली: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न...

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...