Home राज्य उत्तर प्रदेश यूपी दिवस 2026: युवा दिवस से लेकर नेताजी जयंती तक तीन दिवसीय कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश

यूपी दिवस 2026: युवा दिवस से लेकर नेताजी जयंती तक तीन दिवसीय कार्यक्रम

Share
Share

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में 12 से 26 जनवरी तक आयोजन किए जाएंगे। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस संबंध में सभी विभागों और जिलों को निर्देश जारी किए हैं।

12 जनवरी को युवा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसके बाद 23 जनवरी पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम होंगे और 24 से 26 जनवरी तक यूपी दिवस का तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा।

लखनऊ में होने वाले आयोजन में पर्यटन विभाग द्वारा हाट एयर बैलून स्थापित किया जाएगा। हर जिले में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की थीम पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

यूपी दिवस पर राज्य स्तरीय आयोजन लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का सूचना विभाग सजीव प्रसारण करेगा। जिलों में प्रदर्शनी, संगोष्ठी, वीर रस की कविताओं का पाठ, सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता, रोड शो, पारंपरिक खेल आदि का आयोजन कराए जाएंगे।

उच्च शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और पर्यटन विभाग विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

उप्र राजकीय अभिलेखागार उत्तर प्रदेश की यात्रा से संबंधित संकलित अभिलेखों की प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। युवा कल्याण विभाग 12 से 23 जनवरी तक युवाओं के लिए कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा।

मुख्य सचिव ने नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग को 12 से 26 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए हैं। आयोजन के लिए संस्कृति विभाग की ओर से हर जिले को एक लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

फिरोजपुर देहाती में 2027 की बिसात बिछी, दावेदारों की बढ़ी सक्रियता से सियासी समीकरण गर्म

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फिरोजपुर देहाती हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बार आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस...

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन, जालंधर की राजनीति में शोक की लहर

पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जालंधर की...

Related Articles

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है।...