Home राज्य दिल्ली/एनसीआर ‘भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद’, बोले पीएम मोदी; एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमिपूजन
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

‘भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद’, बोले पीएम मोदी; एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमिपूजन

Share
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को 6,957 करोड़ के काजीरंगा नेशनल पार्क में 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।जनसभा को भी संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। ऐसे में मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आना बहुत स्वाभाविक है। दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगले दिन एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है। उन्होंने कहा ‘मैं पूरे देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देता हूं। कल से मैं देख रहा हूं कि बोड़ो परंपरा का यह शानदार नृत्य सोशल मीडिया पर कितना लोकप्रिय हो गया है।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ युवा कलाकारों को देखा, जो उनके हाथ से बनाए गए चित्र और स्केच दिखा रहे थे। पीएम मोदी ने यह देखकर अपनी बात रोक दी और कहा-

  • ‘यहां कुछ दोस्त चित्र लेकर आए हैं और ऐसे खड़े हैं, उन्हें थकान होगी। कृपया इन्हें भेज दें; मैं अब इन्हें ले लूंगा। अगर पीछे आपका पता लिखा है, तो मेरा पत्र जरूर आप तक पहुंचेगा।
  • संबोधन दोबारा शुरू करते हुए कहा ‘आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों से भाजपा पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।  हाल ही में बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष बाद भी जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट दिए हैं और रिकॉर्ड सीटें जिताई हैं।  दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम आए हैं। वहां की जनता ने पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जनादेश दिया है। केरल के नगर निगम चुनावों में भी लोगों ने भाजपा का भरपूर समर्थन किया और तिरुवनंतपुरम में पहली बार बीजेपी का मेयर बना। बीते कुछ दशकों में जो नतीजे आए हैं, उसका जनादेश स्पष्ट है कि आज देश गुड गवर्नेंस और विकास चाहता है।’
  • पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा ‘कांग्रेस का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन आज शहर में कांग्रेस चौथे-पांचवें स्थान पर खड़ी है। देश का विश्वास कांग्रेस पर नहीं है क्योंकि इसके पास कोई विकास एजेंडा नहीं है।’
  • ‘काजीरंगा केवल एक नेशनल पार्क नहीं है। यह असम की आत्मा है। ये भारत की बायो-डायवर्सिटी का एक अनमोल रत्न भी है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। काजीरंगा और यहां के वन्य जीवों के बचाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है, बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य का भी दायित्व भी है।
    • ‘हर साल जब ब्रह्मपुत्र का जलस्तर बढ़ता है तो यहां के वन्यजीव ऊंचे इलाकों की ओर निकलते है। गैंडे, हाथी सड़क के किनारे फंस जाते है। इसलिए यहां 90 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।’
    • ‘दशकों तक यहां के लोगों को महसूस होता रहा कि देश का विकास कहीं और हो रहा है और वे पीछे छूट रहे हैं। इस भावना को बदलने का का काम हमने किया। नॉर्थ इंडिया के विकास के अपनी प्राथमिकता बनाया। नॉर्थ ईस्ट के रेल कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। हमने यहां रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाया।’
    • काजीरंगा भारत की जैव विविधता का एक अनमोल रत्न है। यूनेस्को ने इसे वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा दिया है। यहां के वन्य जीवों की सुरक्षा केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं है, बल्कि यह असम की आने वाली पीढ़ी के भविष्य की जिम्मेदारी भी है।’
    35 किमी लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन 
    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में कहा आज असम के कालीबोर में प्रमुख विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन का इंतजार है, जिसमें 35 किमी लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है। यह खासतौर पर मानसून के मौसम में जानवरों की सुरक्षा में लंबा योगदान देगा। इस दौरान नई अमृत भारत ट्रेनें असम के लोगों की बेहतर कनेक्टिविटी में मदद करेंगी।
    मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि काजीरंगा कॉरिडोर वन्य जीवन की सुरक्षा और कनेक्टिविटी दोनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा भूमि पूजन और अमृत भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाना असम के विकास की गति को और तेज करेगा। हम इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का असम की जनता की ओर से धन्यवाद करते हैं। 6957 करोड़ रुपये की परियोजना
    इस 6957 करोड़ रुपये की परियोजना से न केवल काजीरंगा नेशनल पार्क के जानवरों के सुरक्षित आवागमन की सुविधा होगी, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर सड़क हादसों में कमी आएगी और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने राजमार्ग के 86.67 किमी लंबे दो-लेन हिस्से को चौड़ीकरण कर चार लेन में बदलने और 34.5 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी दी है। इस कॉरिडोर के नीचे क्षेत्र विशेष रूप से मानसून में जानवरों के पारगमन के लिए सुरक्षित मार्ग के रूप में कार्य करेगा।
    इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बोडो लोक नृत्य ‘बगुरुम्बा’ का अवलोकन किया, जिसमें 10,000 से अधिक कलाकारों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम शहर के अर्जुन भोगेश्वर बरुआह स्टेडियम, सारुसजाई में आयोजित किया गया था।
    एक महीने के अंदर दूसरी बार असम यात्रा
    पीएम मोदी बीते 20 दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय दौरे पर असम आए थे, जहां उन्होंने गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बरदालोई की प्रतिमा का अनावरण किया, जिनके नाम पर हवाई अड्डे का नाम रखा गया है। प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ में 10,601 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया संयंत्र की आधारशिला भी रखी थी। अपनी पिछली यात्रा के दौरान, मोदी ने गुवाहाटी और नामरूप में जनसभाओं को भी संबोधित किया था।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म की संवैधानिक वैधता पेंडिंग रहने तक पति पर अपनी पत्नी से...

अरविंद केजरीवाल फिर बने ‘AAP’ के राष्ट्रीय संयोजक, 23 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को अपना राष्ट्रीय संयोजक चुना है. बुधवार को पार्टी की नेशनल काउंसिल की...

Related Articles

उत्तराखंड के 4 वीर शहीदों को सम्मान, गांवों में बनेंगे शहीद स्मारक और द्वार

देहरादून: देश की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च...

उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, न्यूनतम वेतन और DA को लेकर शासन के निर्देश जारी

देहरादून: उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों...

रील में दिखेगी रियल बदलाव की कहानी, मोदी-योगी सरकार की योजनाओं पर बनेंगी वीडियो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू...

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

देवरिया: यूपी की आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर हो गया है।...