Home राज्य पंजाब पंजाब में भाजपा का मिशन 2027, हर जिले से गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी
पंजाबराज्य

पंजाब में भाजपा का मिशन 2027, हर जिले से गांव तक संगठन विस्तार की तैयारी

Share
Share

चंडीगढ। पंजाब में संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में जुटी भाजपा ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी की ओर से गांव और शहर स्तर पर संपर्क कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पंजाब के प्रमुख मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि बैठक में खेती, नौजवानों, सीमा सुरक्षा और शहरी विकास जैसे पंजाब से जुड़े प्रमुख विषयों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के रोडमैप पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हर जिले, हर मंडल और हर गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए टीमें गठित की जाएंगी। उनका दावा है कि संगठन की यह मजबूती आगामी विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम देगी।

मौजूदा सरकार पर साधा निशाना

ढिल्लों ने मौजूदा सरकार पर नशे, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब नशे की समस्या, बिगड़ती कानून व्यवस्था और नौजवानों के विदेश जाने जैसे संकटों से जूझ रहा है। उनके अनुसार, इन समस्याओं के समाधान को लेकर प्रदेश सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब को सुरक्षित, समृद्ध और प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से पार्टी संगठन को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।

गांव-गांव पहुंचेगा तिरंगे का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भाजपा की ओर से 9 से 14 अगस्त तक पूरे पंजाब में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सीमावर्ती राज्य होने के साथ देश के लिए बड़ी संख्या में बलिदान देने वाले वीरों की धरती है। ऐसे में हर जिले, शहर और गांव में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कलश यात्रा से सामाजिक समरसता का संदेश

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के संबंध में देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरु जी की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी की कलश यात्रा पंजाब के गांव-गांव पहुंच रही है। खासकर दोआबा क्षेत्र में दलित समुदाय के बीच इस यात्रा के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। ढिल्लों ने कहा कि कलश यात्रा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...