Home राज्य पंजोखरा साहिब विवाद सुलझा, FIR होंगी रद; गिरफ्तार युवकों की रिहाई पर बनी सहमति
राज्यहरियाणा

पंजोखरा साहिब विवाद सुलझा, FIR होंगी रद; गिरफ्तार युवकों की रिहाई पर बनी सहमति

Share
Share

अंबाला। पंजोखरा साहिब में हुआ विवाद चंडीगढ़ में सुलझ ही गया है। इसमें दर्ज की गई एफआइआर रद की जाएंगी और गिरफ्तार किये लोगों को भी बाहर निकाला जाएगा। इसी को लेकर सिखों ने भी 25 अगस्त के कार्यक्रम को रद कर दिया है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा समेत अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। जिसमें मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिल गई है।

सीएम सैनी से की मुलाकात

एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने मुख्यमंत्री के साथ घोषणा करते हुए कहा कि पंजोखरा साहिब में हुए विवाद में प्रशासन को भी चोट लगी और उनके सेवादारों को भी चोटें लगी। इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने हल करने के लिए आज किसान जत्थेबंदियां, अकाली दल बादल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की कार्यकारिणी की मीटिंग ली। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से आश्वासन पर फैसला लिया है। जो मुकदमे हैं वह वापिस लिये जाएंगे और युवकों को बाहर निकाला जाएगा।

25 अगस्त का कार्यक्रम रद

इसके साथ कानूनी प्रकिया करके एफआइआर को जल्द कैंसिल किया जाएगा।इसी को लेकर सभी ने फैसला लिया है कि 25 अगस्त का कार्यक्रम रद किया जाता है। इस मामले में जब सभी की एफआइआर रद हो जाएगी। झींडा ने दावा कि गुरसिमरन सिंह मंड भी इसमें माफी मांग लेगा और सारा प्रकरण खत्म हो जाएगा। इसके बाद सीएम को पंजोखरा बुलाकर शुक्रराना की अरदास की जाएगी। हरियाणा में शांति रहे यह भी अरदास की जाएगी। जिसमें सीएम की चढ़दी कला की भी अरदास की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...