Home राष्ट्रिय वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस का रुख साफ, 1937 के फैसले के मुताबिक गाएगी दो अंतरे
राष्ट्रिय

वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस का रुख साफ, 1937 के फैसले के मुताबिक गाएगी दो अंतरे

Share
Share

नई दिल्ली: वंदे मातरम् पर चल रहा सियासी घमासान अभी खत्म नहीं हुआ है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय से उपजे इस विवाद का असर के बीच बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई.

कांग्रेस ने कहा कि वह ‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और उस समय के अन्य प्रमुख नेताओं द्वारा किए गए फैसले का पूरी तरह पालन करेगी तथा इसी के अनुरूप पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सिर्फ दो अंतरे ही गाएंगे.

पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के सीडब्ल्यूसी के उस प्रस्ताव के कुछ अंश भी पढ़े जो महान नेताओं की मौजूदगी में पारित हुआ था और जिसमें वंदे मातरम् के दो अंतरों के गायन का निर्णय लिया गया था.

कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘वंदे मातरम्’ को लेकर 1937 में प्रस्ताव पारित किया गया था और उस बैठक में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद, गोविंद बल्लभ पंत, राजगोपालाचारी और आचार्य नरेंद्र देव समेत उस समय के शीर्ष नेता मौजूद थे. उन्होंने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह के बाद ही यह प्रस्ताव पारित किया गया था.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की बुधवार की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 1937 के प्रस्ताव के कुछ अंश भी पढ़े. उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई विवाद नहीं है और कांग्रेस का आज भी इस पर स्पष्ट रुख है. उनके मुताबिक, संविधान सभा की अंतिम बैठक में भी इस व्यवस्था को दोहराया गया था कि ‘जन गण मन’ राष्ट्रगान होगा और ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रगीत रहेगा.

रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रीय मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस विषय को उठा रही है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी का रुख ‘बिल्कुल स्पष्ट’ है और इसमें कोई भ्रम नहीं है. उनका कहना था कि ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान कांग्रेस के लिए भावनात्मक विषय हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए ये राजनीतिक विषय हैं. उन्होंने कहा, यही उनके और हमारे बीच अंतर है.

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर उठे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इसे संवादहीनता का मामला बताया और कहा कि पार्टी इस मामले में अपने रुख को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है तथा यह अध्याय अब बंद हो चुका है. वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस 1937 के ऐतिहासिक फैसले का सम्मान करती है और पार्टी के कार्यकर्ता उसी के अनुरूप दो अंतरे ही गाएंगे.

बीते 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह के दौरान वंदे मातरम् के गायन को लेकर उस वक्त विवाद खड़ा हो गया था जब कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी राष्ट्रगीत गाए जाने के दौरान ही खरगे की तरफ कुछ इशारा करती नजर आईं. भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर आपत्ति जताई थी. कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज कर दिया था.

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी की कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ छात्रों से जुड़े मुद्दों और राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की.

सीडब्ल्यूसी की बैठक दोपहर तीन बजे इंदिरा भवन में शुरू हुई. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी अध्यक्षता की. बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल समेत वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक और पी. चिदंबरम जैसे कई बड़े नेता शामिल हुए.

बैठक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (तेलंगाना), वी. डी. सतीशन (केरल), सुखविंदर सिंह सुक्खू (हिमाचल प्रदेश) और डी. के. शिवकुमार (कर्नाटक) भी शामिल हुए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...