Home राज्य उत्तराखंड बीकेटीसी के कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात! बैठक में इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा, यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज
उत्तराखंडराज्य

बीकेटीसी के कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात! बैठक में इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा, यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज

Share
Share

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप कार्यालय सभागार में हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की अध्यक्षता में भगवान बदरीविशाल और भगवान केदारनाथ की स्तुति के बाद बैठक शुरू हुई। इसके बाद विशेष आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया गया। पिछली बैठक की कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट की समीक्षा की गई। फिर एजेंडे पर चर्चा हुई।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दिशा-निर्देश में वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रही है। उन्होंने प्रथम चरण की यात्रा के लिए मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब दूसरे चरण की यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक हेमकुंड साहिब सहित चारधाम में 50 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में 32 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा के लिए 60 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। बदरीनाथ धाम में 17,22,908 और केदारनाथ धाम में 14,92,047 तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत करने पर भी विचार

दोनों धामों से 76 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 20 प्रतिशत अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं। कपाट बंद होने में अभी दो माह शेष हैं। मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बैठक में एजेंडा रखा। दूसरे चरण की यात्रा व्यवस्था, वेबसाइट के आधुनिकीकरण और यात्रा एसओपी पर चर्चा हुई। धामों और अधीनस्थ मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत करने पर भी विचार हुआ।

चढ़ावे की गणना को और पारदर्शी बनाने, ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ के जीर्णोद्धार के दूसरे चरण, तुंगनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और त्रिजुगीनारायण मंदिर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव भी रखे गए। चर्चा के बाद प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में कर्मचारियों के स्थायीकरण, समान कार्य-समान वेतन, पदोन्नति और दिवंगत अस्थायी कर्मचारियों को आर्थिक सहायता देने सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। भीड़ प्रबंधन के लिए विषय विशेषज्ञों की मदद लेने, कर्मचारी सेवा नियमावली में सुधार और वेद संस्कृत महाविद्यालय खुलवाने से जुड़े प्रस्तावों पर भी विचार किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...