Home राज्य उत्तर प्रदेश हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव
उत्तर प्रदेशराज्य

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

Share
Share

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने के लिए कूदे चरवाहे का शव करीब 20 घंटे बाद रविवार को घटनास्थल से 500 मीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। शनिवार दोपहर रपटा पार करते समय उसका 12 वर्षीय बेटा तेज बहाव में बहने लगा था। पिता ने नदी में छलांग लगाकर बेटे को तो बचा लिया, लेकिन खुद तेज बहाव में बह गया था। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली क्षेत्र के उरदना गांव निवासी रामकिशोर उर्फ डगरु शनिवार दोपहर अपने 12 वर्षीय बेटे मोहित के साथ श्यामनाला नदी किनारे बकरियां चराने गए थे। पिता-पुत्र नदी में बने रपटा को पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मोहित का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बहता देख रामकिशोर ने रपटे से नदी में छलांग लगा दी।

बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला

उन्होंने किसी तरह बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के साथ शनिवार देर रात तक नदी में रामकिशोर की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

झाड़ियों में फंसा मिला रामकिशोर का शव

रविवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने फिर से खोज अभियान शुरू किया। करीब 10 बजे रपटे से लगभग 500 मीटर दूर झाड़ियों में रामकिशोर का शव फंसा मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार धनंजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

डेढ़ बीघा जमीन, मजदूरी कर चलाता था परिवार

ग्राम प्रधान प्रभात यादव ने बताया कि रामकिशोर के दो बेटे और एक 18 वर्षीय बेटी है। उसके हिस्से में करीब डेढ़ बीघा जमीन थी। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह गांव में मजदूरी और चरवाही का काम करता था। हादसे के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...