Home अन्तराष्ट्रीय 240 से अधिक लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज से संपर्क टूटने के बाद तलाश जारी
अन्तराष्ट्रीय

240 से अधिक लोगों को ले जा रहे इंडोनेशियाई यात्री जहाज से संपर्क टूटने के बाद तलाश जारी

Share
Share

जकार्ता: इस वक्त की बड़ी खबर इंडोनेशिया से सामने आ रही है। यहां के बोर्नियो द्वीप के पास खराब मौसम की वजह से जावा सागर में एक जहाज डूब गई। इस जहाज पर 240 से ज्यादा लोग सवार थे। जहाज से संपर्क टूटने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल पानी में तलाशी अभियान बढ़ने के बाद अब तक 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं कम से कम 107 लोगों को बचा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी 130 यात्री लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

जहाज पर सवार थे 240 यात्री

इंडोनेशियाई बचाव दल का कहना है कि रविवार को जावा सागर में खराब मौसम के कारण 240 से ज़्यादा लोगों को ले जा रही एक फेरी के डूबने के बाद करीब 130 यात्री और क्रू मेंबर लापता हैं। जहाज की आखिरी ज्ञात स्थिति के आसपास के पानी में तलाशी अभियान बढ़ने पर कम से कम 107 लोगों को बचाया गया और छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि फेरी पूर्वी जावा के सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन प्रांत के बंजारमासिन जा रही थी।

ऊंची लहरों की वजह से डूबी जहाज

बंजारमासिन सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख आई पुतु सुदायाना ने कहा कि जहाज के कप्तान ने संकट का संदेश भेजने से पहले समुद्र में खराब हालात और 10 फीट तक ऊंची लहरों की सूचना दी थी और कहा था कि जहाज एक तरफ झुक रहा है। बाद में अधिकारियों को जानकारी मिली कि जहाज पलट गया था और फिर डूब गया। बंजारमासिन में बचाव एजेंसी ने कहा कि रविवार सुबह करीब 2 बजे ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’ से संपर्क टूटने के दो घंटे बाद उन्हें घटना की सूचना मिली। यह जहाज इंडोनेशिया के दूसरे सबसे बड़े शहर सुराबाया से बोर्नियो द्वीप पर स्थित शहर बंजारमासिन के लिए निकला था।

सर्च ऑपरेशन जारी

सुदायाना ने एक वीडियो ब्रीफिंग में कहा, “जहाज के ऑपरेटर ने खराब मौसम का सामना करने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को घटना की सूचना दी।” उन्होंने कहा कि इसके जवाब में, एक बचाव जहाज ‘वर्को ट्रांसपोर्ट 8’ की अनुमानित आखिरी ज्ञात स्थिति की ओर भेजा गया। साथ ही, अधिकारियों ने चार जहाजों (जिनमें नौसेना का एक जहाज भी शामिल था) और एक हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव दल तैनात किए, क्योंकि फेरी में बड़ी संख्या में यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। बचे हुए लोगों को बचाया गया और शव बरामद किए गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हल्द्वानी: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक में 2027...

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की...

Related Articles

भारतीय नौसेना का जहाज तारकश सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा

भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तारकश, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में...