Home राज्य उत्तर प्रदेश ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका
उत्तर प्रदेशराज्य

ऊंचाहार में गूंजा सनातन का शंखनाद,योगी बोले—ऐसी कथाएं होती रहेंगी तो कभी नहीं झुकेगी सनातन की ध्वज पताका

Share
Share

कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय का मुख्यमंत्री योगी ने बढ़ाया कद,भव्य आयोजन के लिए दिया धन्यवाद

मंच पर काफी देर तक बैठकर कथा सुनी,मंत्री मनोज पांडे से नजदीकियों का संदेश दिया

कथा पांडाल में उमड़े लाखों श्रद्धालु ,भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूटे , तीन लाख से अधिक क्षमता का पांडाल छोटा पड़ा,लाखों श्रद्धालु पांडाल के बाहर

रायबरेली। ऊंचाहार की पावन धरती पर आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन संस्कृति और भारत की आध्यात्मिक चेतना की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत की संस्कृति और सभ्यता को कमजोर करने के अनेक प्रयास किए,लेकिन भारत की आस्था कभी पराजित नहीं हुई।उन्होंने कहा कि जब तक ऐसी पावन कथाओं की धारा प्रवाहित होती रहेगी,सनातन की ध्वज पताका कभी झुकने नहीं पाएगी।

मुख्यमंत्री ने आयोजक कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके संकल्प,श्रद्धा और समर्पण से ऊंचाहार की धरती पर इतना विराट धार्मिक आयोजन साकार हुआ है।मुख्यमंत्री ने आयोजन की भव्यता के लिए कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय को सार्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों,संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने मंच पर बैठकर सुनी कथा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कथा मंच पर काफी देर तक विराजमान रहे और कथाव्यास पं. प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और आयोजन की गरिमा और भव्यता और बढ़ गई।

श्रद्धालुओं का उमड़ा विराट सैलाब

श्री शिव महापुराण कथा में लाखों श्रद्धालुओं का विराट जनसैलाब उमड़ा।दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं से पूरा कथा परिसर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। विशाल जनसमूह के बीच ऊंचाहार की धरती आस्था,भक्ति और सनातन संस्कृति के विराट संगम में बदल गई।
कथाव्यास पं.प्रदीप मिश्रा जी ने शिव महापुराण के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा,शिवभक्ति की शक्ति और महादेव की करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया।उन्होंने कहा कि शिवभक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं है,बल्कि मनुष्य के जीवन में विश्वास,संयम,सेवा और सदाचार का भाव उत्पन्न करती है।उन्होंने परिवार में संस्कारों को मजबूत करने और सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इतने विराट आयोजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा,यातायात,पार्किंग,प्रवेश और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री बी.एल.वर्मा,कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा,उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत,एमएलसी उमेश द्विवेदी, मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी,विधायक अशोक कुमार , विधायक सुरेंद्र चौधरी सहित अनेक विशिष्ट जन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सहकारिता चुनाव में BJP का दबदबा, गढ़वाल के सभी 6 जिला सहकारी बैंकों में अध्यक्ष निर्विरोध

देहरादून: उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गढ़वाल मंडल में सभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध जीत...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने...

Related Articles

हमीरपुर में बेटे को बचाने नदी में कूदा पिता डूबा, 20 घंटे बाद झाड़ियों में मिला शव

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में श्यामनाला नदी में बेटे को बचाने...

PWD एक्सईएन सस्पेंड, SE पर भी ऐक्शन, राम वन गमन मार्ग मामले में CM योगी सख्त

लखनऊ। अयोध्या को चित्रकूट से जोड़ने वाले श्रीराम वन गमन मार्ग में...