Home राष्ट्रिय मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”
राष्ट्रिय

मातृभाषा पर बोले अमित शाह: “विवाद भड़काने की कोशिशें होंगी नाकाम, राज्यों के पास सक्षम नेतृत्व”

Share
Share

मुंबई: “मातृभाषा को प्राथमिकता देना हमारी सरकार की नीति है. मुझे नहीं लगता कि मातृभाषा का मुद्दा किसी बड़ी समस्या या विवाद का कारण बनेगा. राज्यों के पास अनुभवी नेतृत्व है और ऐसे किसी भी विवाद का समाधान निश्चित रूप से मिल जाएगा.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उक्त बातें ईटीवी भारत के रिपोर्टर के सवाल के जवाब में कहीं. अमित शाह ने कहा, “हालांकि कुछ लोग विवाद भड़काने की कोशिश करते हैं, लेकिन राज्य-स्तरीय नेतृत्व इन मामलों को सुलझाने में पूरी तरह सक्षम है.”

इस मौके पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा, “2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, परिवारवाद और जातिवाद से जूझ रहा था.

हालांकि, 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने इन चुनौतियों से पार पाया है और उल्लेखनीय प्रगति की है. 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. 16 करोड़ लोगों को अपना घर मिला है. 16 करोड़ किसानों को ‘कृषि सम्मान योजना’ के तहत 6,000 रुपये मिले हैं. उन्होंने कहा कि ‘उज्ज्वला’ योजना के जरिए 11 करोड़ लोगों को एलपीजी कनेक्शन मिले हैं और 7 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन मिले हैं.

इसके अलावा, पूरे देश में सड़कों और रेलवे के नेटवर्क समेत बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने ज़बरदस्त विकास देखा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार ने नक्सलवाद पर सफलतापूर्वक रोक लगाई है.

शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है – पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में.”

उनके नाम लगातार 25 वर्षों तक सरकार के प्रमुख के तौर पर काम करने का रिकॉर्ड है. इस मौके पर, भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी.

‘जेन ज़ेड’ (Gen Z) के विरोध-प्रदर्शनों के मुद्दे पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा, “हम लोकतंत्र में रहते हैं और लोकतंत्र का बहुत सम्मान करते हैं. कांग्रेस के उलट, हमारी सोच ‘आपातकाल’ (Emergency) वाली नहीं है. इसलिए, हम विरोध-प्रदर्शनों का सम्मान करते हैं.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

हल्द्वानी में BJP का महामंथन, 2027 चुनाव के लिए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

हल्द्वानी: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक में 2027...

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. उन्होंनें हल्द्वानी में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की...

Related Articles

BRICS की आड़ में चीनी सामान और AI की एंट्री? चिनफिंग के ‘5-पॉइंट प्लान’ को लेकर भारत सतर्क

नई दिल्ली: ब्रिक्स सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा पेश किया...

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने...

वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बैंडेज, INST मोहाली और IIT रुड़की का नवाचार, जानिए फायदा

रुड़की। आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी...

वैवाहिक दुष्कर्म पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: कानून तय होने तक पति पर चलेगा रेप का केस?

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पूछा कि क्या वैवाहिक दुष्कर्म...