Home राज्य हिमाचल में हड़ताल पर 6 महीने का प्रतिबंध, परिवहन सेवाएं ‘एसेंशियल सर्विस’ घोषित
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में हड़ताल पर 6 महीने का प्रतिबंध, परिवहन सेवाएं ‘एसेंशियल सर्विस’ घोषित

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारी संघ के हड़ताल पर जाने के फैसले के बाद यह आदेश जारी हुए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में सार्वजनिक सड़क परिवहन सेवाओं का संचालन यात्रियों की निर्बाध आवाजाही, आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

एचआरटीसी कर्मचारियों और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के संचालन व रख-रखाव से जुड़े अन्य कर्मियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं को आवश्यक सेवाएं (Essential Services) घोषित किया जा चुका है।

मंडी में छुट्टियां की रद

इस बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिपो के तहत कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। सभी को 24 जून को ड्यूटी पर आने के आदेश जारी किए हैं। अवहेलना करने पर कार्रवाई होग।

6 माह की अवधि के लिए आदेश लागू

इस तरह के किसी भी व्यवधान से जनता की सुविधा, सार्वजनिक सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं के रख-रखाव पर गंभीर असर पड़ेगा और यह व्यापक जनहित के प्रतिकूल होगा। हिमाचल प्रदेश आवश्यक सेवा (अनुरक्षण) अधिनियम के तहत छह महीने की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, उपरोक्त आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की हड़ताल को प्रतिबंधित किया गया है।

हड़ताल की तो होगी कार्रवाई

सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में कार्यरत कोई भी व्यक्ति किसी भी हड़ताल को न तो शुरू करेगा और न उसमें भाग लेगा। उक्त आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कोई भी व्यक्ति, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ऐसे कृत्य में शामिल नहीं होगा। आदेश के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। अपर मुख्य सचिव (परिवहन) आरडी नजीम ने यह अधिसूचना जारी की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...