Home राष्ट्रिय हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत, PM मोदी और CM फडणवीस ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा
राष्ट्रिय

हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत, PM मोदी और CM फडणवीस ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

Share
Share

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंढरपुर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। हादसे के समय पिकअप में कुल 15 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग पंढरपुर के रांजनी गाव के निवासी हैं। ये सभी लोग तीर्थयात्रा पर जा रहे थे।

सड़क किनारे बने कुएं में गिरी पिकअप वैन

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम को हुई है। यहां सोलापुर जिले की मालशिरस तहसील में लोगों को ले जा रही एक पिकअप गाड़ी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा 7 अन्य लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

हादसे में 8 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि यह घटना टंडुलवाड़ी गांव के पास हुई। घटना के समय पिकअप वैन में कुल 15 लोग सवार थे। सोलापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) अतुल कुलकर्णी ने कहा, “शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 15 लोगों को ले जा रही पिकअप गाड़ी ड्राइवर का नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई। चार महिलाओं और चार बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए।” उन्होंने बताया कि गाड़ी को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

पीएम मोदी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण इलाके में हुए दुखद हादसे में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से, प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹2 लाख की राहत राशि दी जाएगी। इसके अलावा, घायलों को ₹50,000 दिए जाएंगे।”

CM फडणवीस ने जताया दुख

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर कहा, “सोलापुर जिले के मालशिरस तालुका के टंडलवाड़ी में हुई घटना बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली है, जहां एक निजी खेत में बने कुएं में गाड़ी गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। अच्छी बात यह है कि 7 लोगों की जान बचा ली गई है। उनका इलाज चल रहा है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हम स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

नासिक में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आज तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए...

बाधा डालने पर जुर्माना, 3 साल तक की जेल… क्या है ‘वंदे मातरम’ बिल 2026?

राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ पारित...

NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक...

कौन हैं प्रो. वी कामाकोटि, प्रियंका गांधी ने ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ कहकर तंज कसा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी...