Home राज्य उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण न देने पर 47,816 कर्मचारियों का वेतन रोका
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण न देने पर 47,816 कर्मचारियों का वेतन रोका

Share
Share

लखनऊ। मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज न कराने के कारण प्रदेश के 47,816 सरकारी कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कड़ी आपत्ति जताई है और निचले स्तर के कर्मचारियों का वेतन तत्काल जारी करने की मांग की है। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि तृतीय श्रेणी के लगभग 97 प्रतिशत और चतुर्थ श्रेणी के 94 प्रतिशत कर्मचारियों ने समय से अपना संपत्ति विवरण दर्ज कर दिया है, जबकि बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी अब भी इसमें पीछे हैं। इसके बावजूद निचले स्तर के कर्मचारियों का वेतन रोका जाना अनुचित है। परिषद ने मांग की है कि ऐसे कर्मचारियों का वेतन तुरंत जारी किया जाए और मानव संपदा पोर्टल की प्रक्रिया को सरल बनाकर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि शेष कर्मचारी भी आसानी से विवरण दर्ज कर सकें।

माध्यमिक शिक्षा विभाग में 1483 कार्मिकों का वेतन रोका

शासन के निर्देशों के बावजूद माध्यमिक शिक्षा विभाग के 1483 कार्मिकों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज नहीं किया है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इन सभी का वेतन न जारी करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश भी जारी किए हैं।निदेशक के अनुसार, 31 जनवरी तक समूह ‘ख’ के 48, समूह ‘ग’ के 1189 और समूह ‘घ’ के 246, कुल 1483 कार्मिकों ने संपत्ति विवरण नहीं भरा है। इन सभी की सूची जारी कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसी कार्मिक का वेतन जारी किया गया है, तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संपत्ति विवरण न देने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सक्षम स्तर से अनुशासनात्मक कार्यवाही कर उसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराई जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...