Home राज्य उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- चढ़ावा चोरी में भी टकरा रहे डबल इंजन
उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- चढ़ावा चोरी में भी टकरा रहे डबल इंजन

Share
Share

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय लखनऊ दौरे पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में सरकार और संगठन के बीच टकराव की स्थिति है। उन्होंने नितिन नबीन के चाय कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब किसी के पास कोई काम नहीं होता, तो वह चाय पीने चला जाता है।

लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के दौरे के दौरान ऐसा माहौल बना, मानो सरकार और संगठन के बीच संघर्ष चल रहा हो। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “जब हमें भी कोई काम नहीं होता, तो हम भी चाय पीने चले जाते हैं।” उनका यह बयान भाजपा अध्यक्ष के लखनऊ प्रवास के दौरान पार्टी नेताओं के साथ एक प्रसिद्ध चाय की दुकान पर पहुंचने के संदर्भ में आया।

सपा अध्यक्ष ने राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि इसका संज्ञान देश-दुनिया के रामभक्तों और न्यायपालिका को लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास अपनी उपलब्धियां बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए आस्था से जुड़े मुद्दे भी विवादों में घिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” सरकार के भीतर टकराव है और सत्ता के केंद्रों में खींचतान साफ दिखाई दे रही है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान शुरू की गई अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन आज भी वर्तमान सरकार कर रही है। उन्होंने चक गंजरिया स्थित प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में पेय पदार्थ संयंत्र और कैंसर संस्थान जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी नींव सपा सरकार ने रखी थी, जबकि मौजूदा सरकार कई परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं कर सकी।

उन्होंने चुनावी तैयारियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान तेज करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया पर कथित फर्जी प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर केंद्र को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...