Home राज्य दिल्ली/एनसीआर *दृष्टिबाधित जनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल – श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह* 
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

*दृष्टिबाधित जनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल – श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह* 

Share
Share

*सेवा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है दिल्ली सरकार – श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह*

नई दिल्ली, 06 जून, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता एवं चुनाव मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज नरेला-बवाना रोड, नरेला स्थित एन.ए.बी. (नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड) के नए व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने प्रस्तावित प्रशिक्षण केन्द्र की रूपरेखा का अवलोकन किया। उन्हें अवगत कराया गया कि केन्द्र में दृष्टिबाधित युवाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक व्यावसायिक प्रशिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, पुनर्वास सेवाएं, छात्रावास सुविधा, परामर्श एवं मार्गदर्शन सेवाएं तथा विभिन्न सहायक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सुविधाओं के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाकर मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने कहा कि समाज कल्याण विभाग का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक सम्मानजनक अवसर पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित एवं दिव्यांगजन समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी प्रतिभा तथा क्षमता को उचित मंच प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मानव सेवा से जुड़े इस विभाग की जिम्मेदारी निभाते हुए मुझे समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा का अवसर मिला है। मैं इस दायित्व को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, अवसर और आत्मनिर्भरता के साथ जीवन जीने का अधिकार मिले।”माननीय मंत्री ने कहा कि यह प्रशिक्षण केन्द्र केवल एक भवन नहीं होगा, बल्कि दृष्टिबाधित युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और आत्मविश्वास का एक सशक्त केन्द्र बनेगा। यहां उपलब्ध कराई जाने वाली प्रशिक्षण एवं पुनर्वास सुविधाएं उन्हें स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एन.ए.बी. का यह नया व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र दृष्टिबाधित युवाओं के कौशल विकास, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को और मजबूत करेगा तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ स्वावलंबी जीवन की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संस्था द्वारा वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक समावेशन, समान अवसर और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...