Home राज्य दिल्ली/एनसीआर विजय के CM बनते ही स्टालिन ने साधा निशाना, थलापति ने कर्ज को लेकर उठाए थे सवाल
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

विजय के CM बनते ही स्टालिन ने साधा निशाना, थलापति ने कर्ज को लेकर उठाए थे सवाल

Share
Share

चेन्नई में राजनीतिक माहौल उस समय गर्म हो गया जब तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य के कर्ज को लेकर बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तमिलनाडु का कर्ज अनुमेय सीमा के भीतर बना हुआ है। यह बयान ऐसे समय आया है जब नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आरोप लगाया था कि पिछली सरकार ने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का भारी कर्ज छोड़ दिया और खजाना खाली कर दिया।

पैसे नहीं हैं कहना सही नहीं- स्टालिन
स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार के पास संसाधनों की कमी नहीं है, बल्कि उन्हें जनता तक पहुंचाने की क्षमता और इच्छाशक्ति की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि फरवरी के बजट में राज्य की वित्तीय स्थिति को पहले ही स्पष्ट किया जा चुका था। उन्होंने विजय के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिना पूरी जानकारी के यह कहना सही नहीं है कि सरकार के पास पैसे नहीं हैं।जनता को गुमराह न करें- स्टालिन
स्टालिन ने कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने की वास्तविक चुनौतियों को समझना जरूरी है और नए नेतृत्व को समय के साथ अनुभव मिलेगा। स्टालिन ने कहा कि जिन वादों को जनता से किया गया है, उनकी वास्तविकता और प्रशासनिक चुनौतियों को समय के साथ समझा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नए नेतृत्व को शासन के अनुभव के साथ इन पहलुओं का अहसास होगा।

विजय को दी शुभकामनाएं
राजनीतिक बयानबाजी के बीच स्टालिन ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के विकास यात्रा में निरंतरता बनी रहनी चाहिए और उन्हें उम्मीद है कि नया नेतृत्व राज्य के हित में काम करेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...