Home राज्य छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: संत रविदास जयंती पर अवकाश, राज्य अलंकरण पुरस्कार भी शुरू होगा
छत्तीसगढ़राज्य

सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान: संत रविदास जयंती पर अवकाश, राज्य अलंकरण पुरस्कार भी शुरू होगा

Share
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल ऑडिटोरियम में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर राज्य स्तर पर कलश वंदन अभियान का शुभारंभ किया. इस कलश में संत रविदास के जन्मस्थली से पवित्र मिट्टी और जल को लाया गया है.

संत रविदास जयंती पर छत्तीसगढ़ में अवकाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2027 में माघ पूर्णिमा के दिन संत रविदास की जयंती को छत्तीसगढ़ में अवकाश की घोषणा भी की. इस दौरान मांस मदिरा पर प्रतिबंध रहेगा. संत रविदास के नाम पर एक राज्य अलंकरण पुरस्कार भी शुरू किया जाएगा. यह पुरस्कार राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अच्छा काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा. नया रायपुर के एक चौक को संत रविदास चौक का नाम दिया जाएगा. संत रविदास के नाम से राज्य अलंकरण पुरस्कार भी दिया जाएगा.

प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का विषय है कि रायपुर से प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान की शुरुआत की जा रही है. संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650 वीं जयंती को पूरे देश में मनाया जाएगा. 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ होकर फरवरी की माघी पूर्णिमा 2027 तक चलेगा.

संत रविदास महाराज की जन्मस्थली बनारस

सीएम साय ने कहा कि संत रविदास महाराज की जन्मस्थली बनारस के पास स्थित सिर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी और जल, कलश में लेकर रायपुर आए हैं. अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े के नेतृत्व में उनके साथ 11 लोगों की टीम कलश को लेकर रायपुर पहुंची है.

सीएम साय ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया जाएगा कि संत रविदास के विचार और संदेश को विधानसभा की दीवारों पर लिखे जाने की अनुमति दी जाए. इस मौके पर प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे के साथ में बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

धार्मिक स्थलों पर कलश की पूजा होगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कलश की पूजा अर्चना की गई. बीजेपी के 36 संगठनात्मक जिलों में 36 रथ में इस कलश को भेजा जा रहा है. सभी जिलों के पार्टी के कार्यकर्ता और नेता और समाज के लोग आए हुए हैं. कलश की पूजा अर्चना के बाद यहां से ले जा रहे हैं. ये लोग अपने-अपने जिले के मंदिर और मस्जिद या जो भी धार्मिक स्थल है, वहां पर लोगों के द्वारा इस कलश की पूजा की जाएगी.

सीएम साय ने कहा कि कलश वंदन अभियान छत्तीसगढ़ को शहर नगर गांव और समाज को जोड़ने का काम करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के साथ ही विकास भी और विरासत भी. इसको मूर्त रूप देने का काम कलश वंदन अभियान करेगा.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सुनाम में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि, सीएम भगवंत मान बोले- राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा

सुनाम उधम सिंह वाला:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से देश को मुक्त कराने के लिए...

पंजाब में लेड युक्त पेंट पर सख्ती, 90 पीपीएम से अधिक सीसा वाले पेंट पर रोक

चंडीगढ़। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में घरेलू और सजावटी पेंट को लेड (सीसा) मुक्त बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।...

Related Articles

हिमाचल के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर, युक्तीकरण से भरे जाएंगे खाली पद

शिमला। हिमाचल प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को युक्तीकरण...

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: सरकार के फैसले के बाद अभ्यर्थियों को मिला बड़ा मौका

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शिक्षा में AI के उपयोग पर दिया जोर, संस्कृत को तकनीक से जोड़ने की वकालत

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से सोमवार को लोक भवन...

सीएम धामी ने 150 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शिक्षा, पेयजल और धार्मिक पर्यटन...