Home राज्य उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, बिजली कार्यों और आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ स्वीकृत
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, बिजली कार्यों और आपदा राहत के लिए ₹8.61 करोड़ स्वीकृत

Share
Share

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए कुल ₹8.61 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

मुख्यमंत्री ने देहरादून कैंट विधानसभा क्षेत्र में बंच केबिल से वंचित क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा किए जा रहे बंच केबिल कार्यों के लिए ₹4.92 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी तहसील अंतर्गत धराली और हर्षिल तथा डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट और मोरी क्षेत्रों में आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 123 आवासीय भवनों के प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹3.69 करोड़ की मंजूरी प्रदान की है। प्रत्येक क्षतिग्रस्त भवन के लिए ₹3 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

Related Articles

सावन के पहले ही दिन कांवड़ यात्रा का हाल जानने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों को यह टॉस्क

बरेली: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न...

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...