Home राज्य छत्तीसगढ़ भाजपा की रणनीतिक बैठक: विकास योजनाओं और संगठन मजबूती पर मंथन
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

भाजपा की रणनीतिक बैठक: विकास योजनाओं और संगठन मजबूती पर मंथन

Share
Share

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीतिक मजबूती को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कार्यालय में बुलाई है. बैठक में सरकार के काम काज पर चर्चा होगी. इसके अलावा गांव तक पहुंचने वाली सरकार की योजनाओं पर मंथन होगा. साथ ही लोगों तक विकास योजनाओं की जानकारी और उसका लाभ दिलाने के लिए क्या काम किया जा सकता है इसकी रणनीति को प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ तय किया जाएगा.

मोदी सरकार के 12 साल और योजनाओं पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरा होने पर सरकार द्वारा चलाई गई विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किस तरह से चल रहा है इसकी समीक्षा की जाएगी. बैठक में सरकार के विकास योजनाएं और खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का क्या हाल है इसे लेकर भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा का हाल और शिक्षा व्यवस्था पर मंथन का दौर चलेगा. इसके अलावा केंद्र सरकार की प्रायोजित जो भी योजनाएं जिन जिलों में चल रही है. उनकी वर्तमान स्थिति को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही इसकी आगे की क्या रणनीति हो इसे लेकर भी योजना तैयार होगी.

बस्तर के विकास पर होगा फोकस

पार्टी पदाधिकारी की बैठक में सबसे ज्यादा फोकस बस्तर के विकास को लेकर होना है. सरकार नक्सल समाप्ति के बाद जिस विकास योजनाओं को लेकर बस्तर जाना चाहती है. इसकी बुनियादी स्थिति क्या है. इसकी भी जानकारी पार्टी पदाधिकारी के साथ साझा की जाएगी. विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की भूमिका और जहां भी पार्टी को रणनीतिक रूप से कमजोरी दिख रही है. उसे मजबूत करने के लिए क्या योजना तैयार की जानी चाहिए. इसे पार्टी पदाधिकारी के साथ ही साझा किया जाएगा.

बीजेपी को मजबूत करने पर चर्चा

वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण सिविर चल रहा है. 21 जून को राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के बाद वैसे भी छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है. ऐसे में जिस तरीके से कांग्रेस हमलावर है उसको जवाब देने के लिए भी रणनीतिक तौर पर भाजपा को कैसे मजबूत किया जा सकता है. इस पर भी पार्टी पदाधिकारी की बैठक में कार्य योजना तैयार की जाएगी.

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चल रहे बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद हैं. इनके अलावा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव के अलावा पार्टी और संगठन के तमाम नेता शिरकत कर रहे हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...