Home राज्य दिल्ली/एनसीआर कैबिनेट मंत्री कुमावत ने बिजली-पानी के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराजस्थानराज्यराष्ट्रिय

कैबिनेट मंत्री कुमावत ने बिजली-पानी के लिए अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा की

Share
Share
जयपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व पाली विधायक जोराराम कुमावत ने शनिवार को पाली के सुमेरपुर में नगरपालिका सभाकक्ष में विभिन्न प्रशासनिक विभागों के आला अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र की बिजली और पेयजल समस्याओं पर चर्चा की गई, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को आवश्यक उन्होंने विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाने के लिए ढीले तार कसने, पेड़ों की कटाई-छंटाई करवाने तथा आरडीएसएस स्कीम के तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए कुमावत ने कहा कि पिछले दिनों आए तूफान के कारण बड़ी संख्या में बिजली के खंभे टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। जल्द ही शेष कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके साथ ही, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए हर क्षेत्र में समुचित और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मानसून सत्र को लेकर आपातकालीन टीमें गठित करने के निर्देश आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर मंत्री कुमावत ने संभावित जलभराव और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विशेष टीमों का गठन करें, जो मानसून के दौरान किसी भी विपरीत परिस्थिति या आपदा से निपटने के लिए चौबीसों घंटे सतर्क रहें। स्ट्रीट वेंडर्स को बांटे चेक, हुआ ‘ग्रीन वेलकम’ बैठक के दौरान सामाजिक कल्याण की योजनाओं की प्रगति भी जांची गई। मंत्री कुमावत ने ‘पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि’ (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत 10 स्थानीय रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों और लाभार्थियों को ऋण सहायता के चेक वितरित किए, ताकि वे अपने व्यवसाय को मजबूत कर सकें। इससे पूर्व, नगरपालिका सभाकक्ष पहुंचने पर अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मंत्री जोराराम कुमावत का पौधा भेंट कर ‘ग्रीन वेलकम’ (पर्यावरण अनुकूल स्वागत) किया गया। बैठक में पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, एसडीएम कालूराम कुम्हार सहित विद्युत विभाग, जलदाय विभाग और नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...