Home राज्य हिमाचल में आईएफएस कैडर घटाने के प्रस्ताव पर केंद्र ने मांगी अतिरिक्त जानकारी
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आईएफएस कैडर घटाने के प्रस्ताव पर केंद्र ने मांगी अतिरिक्त जानकारी

Share
Share

शिमला। भारतीय वन सेवा (आईएफएस) कैडर में कटौती करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने अतिरिक्त जानकारी मांगी है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से राज्य सरकार को पत्र भेजा गया है। इसमें पूछा गया है चार दशक पहले हिमाचल में आइएफएस कैडर की कितनी कैडर स्ट्रेंथ थी। इसमें कब बढ़ोतरी की गई थी। जब कैडर स्ट्रेंथ बढ़ाई गई थी तब क्या तर्क दिया गया था। यदि अब कैडर कम कर दिया जाता है तो कमी को दूर करने के लिए क्या किया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से इसका जवाब केंद्र को भेज दिया है। अब केंद्र से जवाब आने के बाद ही राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ेगी।

हिमाचल में आईएफएस अधिकारियों की स्थिति

हिमाचल में आइएफएस की कैडर स्ट्रेंथ 114 है। मौजूदा समय में इनमें से 87 पद ही भरे हुए हैं। इनमें से भी 15 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और चार अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। पिछले कुछ सालों से एचएफएस से पदोन्नत होकर आइएफएस नहीं बने हैं। राज्य सरकार इसे कम करके 83 करने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा हुआ। सरकार कुल 31 अधिकारियों को कम करना चाहती है।

ऐसे बनाई जाएगी व्यवस्था

वन विभाग मुख्यालय, वन्य प्राणी प्रभाग से लेकर फील्ड तक अधिकारियों की संख्या को कम करने का तर्क सरकार दे रही है। हर जिला में 1-1 डीएफओ ही तैनात होगा। जो बड़े जिला हैं या जहां पर वन अभ्यारण है वहां दो डीएफओ स्तर के अधिकारी नियुक्त किए जा सकते हैं। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि जब डीसी पूरे जिला की व्यवस्था को देख सकता है तो फिर डीएफओ क्यों नहीं? विभाग अफसरशाही के बजाय फील्ड स्टाफ जिनमें आरओ, वन रक्षक की संख्या बढ़ाई जा सकती है। तर्क ये भी दिया गया है कि जब 15 से 20 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हैं और काम प्रभावित नहीं होता तो फिर कैडर संख्या घटाकर ही बदलाव किया जाए।

चार अधिकारी अन्य विभागों में कार्यरत

राज्य सरकार ने चार अधिकारियों को मूल विभाग के बजाय अन्य विभागों में तैनाती दी है। इसमें सुशील कुमार सिंगला को सचिव पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राजेश शर्मा को राज्य परियोजना निदेशक एसएसए, नीरज कुमार को निदेशक शहरी विकास विभाग, पुष्पेंद्र राणा को निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में लगाया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पेपर लीक मामलों की सच्चाई जनता के सामने लाएगी सरकार: सुक्खू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्ववर्ती भाजपा...

काशीपुर को मिली 44 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात

काशीपुर। परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में जन-जन की...

Related Articles

सावन के पहले ही दिन कांवड़ यात्रा का हाल जानने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, अफसरों को यह टॉस्क

बरेली: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न...

माफिया को मिट्टी में मिलाने का संकल्प पूरा, अब संरक्षण देने…, मुख्तार अंसारी के इलाके में योगी की हुंकार

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद में अंसारी बंधु के...

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...