Home राज्य छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ BJP का महामंथन: मानसून सत्र के बाद सरकार-संगठन का मैराथन मंथन आज से शुरू
छत्तीसगढ़राज्य

छत्तीसगढ़ BJP का महामंथन: मानसून सत्र के बाद सरकार-संगठन का मैराथन मंथन आज से शुरू

Share
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा का मैराथन मंथन आज से शुरू हो रहा है. सबसे पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. उसके बाद भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी की बैठक होगी. बुधवार को सभी प्रकोष्ठों की बैठक आयोजित की गई है. इसके अलावा सभी मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी. उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के सिर्फ प्रदेश नेतृत्व की बैठक होगी, जिसमें छत्तीसगढ़ में पार्टी के के आगे की कार्य योजना का स्वरूप तैयार किया जाएगा.

बीजेपी का आज का कार्यक्रम

भाजपा की बैठक के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है. भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश की मौजूदगी में यह बैठक आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव करेंगे. जानकारी के अनुसार बैठक शाम 6:00 बजे तक चलेगी. उसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है. प्रदेश पदाधिकारी की बैठक और कोर ग्रुप की बैठक में इस बात पर निर्णय लिया जाएगा कि आगे की कार्रवाई किस तरीके से सरकार और संगठन के बीच समन्वय बनाकर करना है.

बुधवार 22 जुलाई की बैठक

बुधवार 22 जुलाई को सुबह 11:00 से ही कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी के साथ बैठक की जाएगी. प्रकोष्ठ के पदाधिकारी से बैठक करने का मुख्य उद्देश्य पार्टी अपनी नई रणनीति को उस आधार पर लेकर चलेगी जो ग्रामीण क्षेत्र से सुझाव के रूप में आएंगे. भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रकोष्ठों की बैठक के बाद सभी मोर्चा के पदाधिकारी के साथ बैठक की जाएगी. जिसमें भारतीय जनता पार्टी आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी.

विधानसभा सत्र के बाद नई तैयारी

13 जुलाई से 17 जुलाई तक चले मानसून सत्र में जिस तरीके के सवाल और सरकार के सामने मुद्दे आए हैं, उसके बाद सरकार नई रणनीति और कार्य योजना के साथ काम करने का प्रारूप तैयार करेगी. मानसून सत्र में विपक्ष के मुद्दों और उठाए गए सवालों से सरकार उतना चिंता में नहीं आई है, जितना सत्ता पक्ष के लोगों ने सवाल उठाया है.

  • भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों ने यह बातें उठाई है कि सड़कों को लेकर लोगों के भीतर नाराजगी दिख रही है. क्योंकि टूटी हुई सड़क दोबारा नहीं बन रही है.
  • राशन वितरण व्यवस्था भी ठीक से नहीं होने को लेकर सदन में सवाल उठे.
  • महतारी वंदन योजना को लेकर भी सत्ता पक्ष के लोगों ने सवाल उठाया और उन्होंने पूजा की महतारी वंदन में नाम जोड़ने की प्रक्रिया कब शुरू होगी. जिसे लेकर सरकार का कोई साफ जवाब नहीं आया.

इन सभी बातों पर भारतीय जनता पार्टी मैराथन मंथन में रास्ता निकालेगी कि किस तरीके से लोगों के बीच इस बात को रखा जाए.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...