Home राज्य उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. योजना साह जैन की साहित्यिक कृतियों का किया स्वागत
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. योजना साह जैन की साहित्यिक कृतियों का किया स्वागत

Share
Share

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं भारत-जर्मनी सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान डॉ. जैन ने मुख्यमंत्री को अपनी तीन साहित्यिक कृतियां भेंट कीं। इनमें ‘इमली का चटकारा’ (कहानी संग्रह), ‘बनारस मीट्स बर्लिन’ (उपन्यास) और ‘कागज पे फुदकती गिलहरियां’ (कविता संग्रह) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को प्रभावी अभिव्यक्ति देने का एक सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. योजना साह जैन की साहित्यिक रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस तरह के साहित्यिक प्रयास भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने में सहायक साबित होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

छत्तीसगढ़ में खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 5 अगस्त तक करें अप्लाई

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के...

गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन को बड़ी सौगात, CM मोहन यादव ने 587 करोड़ के देवस्थान विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

उज्जैन: गुरु पूर्णिमा पर्व पर धर्म नगरी अवंतिका उज्जयिनी में हर्ष उल्लास का...

हरियाणा में शुरू होगा एयर एंबुलेंस नेटवर्क, पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे हेलीपैड

चंडीगढ़। देश में तेजी से विकसित हो रही एयर मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं की...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, 5.40 लाख CET पास युवाओं को मिलेगा 100 घंटे का काम

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के रोजगार और कौशल...