Home राज्य दिल्ली/एनसीआर मुख्यमंत्री ने महरौली के विकास के लिए 135 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभांरभ
दिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

मुख्यमंत्री ने महरौली के विकास के लिए 135 करोड़ की परियोजनाओं का किया शुभांरभ

Share
Share

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को महरौली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 135 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकसित दिल्ली का सपना, आपके घर, कॉलोनी और विकसित विधानसभा से ही साकार होगा और महरौली उसी दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि सरकार महरौली की ऐतिहासिक भव्यता को सुरक्षित रखते हुए उसे 21वीं सदी की आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रहे हैं। विरासत भी संरक्षित होगी और भविष्य भी सशक्त बनेगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने दिल्ली को सिर्फ विज्ञापनों में चमकाया। महरौली की विरासत, यहां की जरूरतें और नागरिकों की अपेक्षाएं वर्षों तक उपेक्षित रहीं। उनकी राजनीति सिर्फ सत्ता केंद्रित थी, हमारी राजनीति सेवा-सुशासन और विकास की है। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं स्वच्छता, आधारभूत ढांचा मजबूत करने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने की दिशा में ठोस कदम हैं। इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, महरौली के विधायक गजेंद्र सिंह यादव, पूर्व पार्षद आरती सिंह यादव, क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में स्थानीय उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...