Home राज्य मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीपीएल 2026 का किया उद्घाटन
राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीपीएल 2026 का किया उद्घाटन

Share
Share

चंडीगढ़। ओमैक्स चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2026 के चौथे संस्करण का आगाज रविवार को हयात रीजेंसी में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सीपीएल के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर सुनील गावस्कर ने यूटीसीए के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सीपीएल जैसे टूर्नामेंट उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

यूटीसीए के  फाउंडर प्रेसिडेंट संजय टंडन ने कहा कि सीपीएल घरेलू क्रिकेट के बदलते स्वरूप का प्रतीक है, जहां प्रतिभा को अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि लीग का उद्देश्य केवल बेहतर क्रिकेटर तैयार करना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, चरित्र और जीतने का जज्बा विकसित करना भी है।

समारोह के दौरान छह भाग लेने वाली फ्रेंचाइजी टीमों  गत विजेता चंडीगढ़ किंग्स, हिम्स हॉक्स, कैपिटल स्ट्राइकर्स, ट्राइसिटी बैशर्स, रॉक गार्डन वॉरियर्स और रॉयल टाइटंस का परिचय भी कराया गया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 8 जून को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में चंडीगढ़ किंग्स और ट्राइसिटी बैशर्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद कैपिटल स्ट्राइकर्स और रॉक गार्डन वॉरियर्स आमने-सामने होंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...