Home राज्य उत्तराखंड हरिद्वार आम महोत्सव में बोले सीएम धामी: किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
उत्तराखंडराज्य

हरिद्वार आम महोत्सव में बोले सीएम धामी: किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Share
Share

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में कहा कि किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत हैं और राज्य सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के आम स्वाद और गुणवत्ता के मामले में देश में अपनी अलग पहचान रखते हैं तथा आम महोत्सव जैसे आयोजन किसानों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों तथा बागवानी से जुड़े लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने के लिए एप्पल मिशन के तहत 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट, महक क्रांति तथा सुगंधित एवं औषधीय पौधों पर आधारित उद्योगों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए ‘हिमालय ब्रांड’ के जरिए उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पादों को देश और विदेश में नई पहचान मिल रही है। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग से स्थानीय उत्पादों की ब्रांड वैल्यू लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक निर्णय लेकर नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कृषि, बागवानी, मत्स्य, पर्यटन, निवेश और खनन जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य को भारत सरकार से 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार को विकास की नई पहचान बनाना सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्य किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव किसानों का उत्साह बढ़ाने और कृषि-बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा करने का महत्वपूर्ण मंच है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...