Home राज्य पंजाब सीएम मान की घोषणा, एक अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी नई धार्मिक यात्रा बस सेवा
पंजाबराज्य

सीएम मान की घोषणा, एक अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी नई धार्मिक यात्रा बस सेवा

Share
Share

मोहाली। सेक्टर-79 के दशहरा ग्राउंड में “एक शाम भगवान शिव के नाम” भक्ति संध्या के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की धार्मिक यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं।

उन्होंने घोषणा की कि एक अगस्त से मोहाली से खाटू श्याम, सालासर धाम, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिससे आर्थिक या अन्य कारणों से यात्रा न कर पाने वाले श्रद्धालु भी दर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाने से बड़ा तीर्थ कोई नहीं है। उन्होंने पंजाब की संस्कृति और भाईचारे की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब की धरती पर नफरत के बीज बोने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।

यहां सभी धर्मों के लोग मिलकर त्योहार और धार्मिक आयोजन मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से टैक्स के रूप में मिलने वाला पैसा स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और सामाजिक योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से 40 लाख महिलाओं के मोबाइलों पर मावां धीया सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि की प्राप्ति की घंटियां फिर बजेंगी। इस अवसर पर आप के प्रांतीय नेता दीपक बाली व मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह भी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नारायणपुर के जंगलों में नक्सलियों का गोला-बारूद डंप बरामद, 297 जिंदा कारतूस जब्त

नारायणपुर: ओरछा थाना क्षेत्र के घने जंगल से जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया गोला-बारूद का डंप बरामद किया है. कुल 297 जीवित...

भोपाल को मिला नया रेलवे हब, निशातपुरा स्टेशन से अब चलेंगी लंबी दूरी की ट्रेनें

भोपाल: राजधानी में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, करीब तीन साल पहले बनकर तैयार हुए निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर अब नियमित...

Related Articles

PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर विजन और 3 बड़ी परियोजनाओं पर मांगा केंद्र का सहयोग

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

छिंदवाड़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कमलनाथ का सवाल, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

छिन्दवाड़ा : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बदतर होती जा...

दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र

चंडीगढ़: जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा...

सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स...