Home राज्य उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग का किया निरीक्षण, तय समय सीमा में काम पूरा करने के द‍िए न‍िर्देश
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग का किया निरीक्षण, तय समय सीमा में काम पूरा करने के द‍िए न‍िर्देश

Share
Share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को निर्माणाधीन गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन,जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड फोरलेन एवं खजांची फ्लाईओवर के कार्यों के निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम योगी ने फोरलेन की डेडलाइन भी तय कर दी। कहा कि फोरलेन का निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय पर जनता को समर्पित करें। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री बुधवार शाम गोरखपुर-पिपराइच फोरलेन मार्ग के निरीक्षण के दौरान सड़क परियोजना के लेआउट, ड्राइंग मैप का अवलोकन करने के साथ कार्य प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही कार्य में तेजी लाते हुए इसे अगस्त 2026 तक पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने फोरलेन सड़क पर पानी की लेवलिंग जांचने के भी निर्देश दिए, ताकि जलजमाव की समस्या न रहे।

जंगल-कौड़िया रिंग रोड के कार्यों का निरीक्षण कर एनएचएआई के अधिकारियों को सितंबर तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस रोड पर चौड़ाई इतनी होनी चाहिए कि जनता को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा उन्होंने खजांची चौराहे पर बन रहे फ्लाईओवर का भी जायजा लिया। गोड़धोइया नाले के निरीक्षण के दौरान पुल तोड़कर नया बनाने के निर्देश दिए।

विरासत गलियारे का कार्य अप्रैल तक पूरा करने को कहा। सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही स्मार्ट सड़क का निरीक्षण कर उन्होंने गुणवत्ता पर संतोष जताया। इस सड़क को नगर निगम के लिए स्थाई आय का स्रोत बताते हुए अन्य नगर निकायों के लिए एक मॉडल बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

यूपी के वकीलों के लिए अच्छी खबर, सीएम योगी ने गोरखपुर से किया बड़ा ऐलान

सीएम योगी मंगलवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड...

यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जगमोहन बने लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सोमवार को लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, बुलंदशहर, पीलीभीत, मेरठ नगर...