Home राज्य उत्तराखंड निशुल्क समर कैंप 2026 का समापन हमारे बच्चे ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य : विधानसभा अध्यक्ष
उत्तराखंडराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

निशुल्क समर कैंप 2026 का समापन हमारे बच्चे ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य : विधानसभा अध्यक्ष

Share
Share
देहरादून। श्री नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित निशुल्क समर कैंप 2026 का आज समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिविर में प्रतिभाग कर रहे बच्चों को संबोधित करते हुए विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान नित्यानंद स्वामी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आदर्शों और जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया। नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों को इस प्रेरणादायी पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारे बच्चे ही राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए हम सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...