Home राज्य हरियाणा में जल संकट को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला
राज्यहरियाणा

हरियाणा में जल संकट को लेकर कांग्रेस का सरकार पर हमला

Share
Share

हांसी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर चानौत गांव में पेयजल संकट और ग्रामीणों पर दर्ज एफआईआर को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि गांव के नागरिक लंबे समय से पानी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए, जो उचित नहीं है।

पत्र में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार का दायित्व जनता की समस्याओं का समाधान करना होता है, न कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे नागरिकों को कानूनी कार्रवाई में उलझाना।

उन्होंने मांग की कि चानौत गांव में दर्ज सभी एफआईआर तुरंत वापस ली जाएं और इस पूरे प्रकरण में दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि गांव में पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सरकार तत्काल प्रभाव से कदम उठाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...