Home राष्ट्रिय एनडीए के बहुमत विस्तार की कोशिशों के बीच विपक्षी दलों में असंतोष
राष्ट्रिय

एनडीए के बहुमत विस्तार की कोशिशों के बीच विपक्षी दलों में असंतोष

Share
Share

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी में फूट पड़ गई है। बंगाल में विधायकों के बाद दिल्ली में सांसदों ने भी टीएमसी चीफ से बगावत की। टीएमसी के बागी गुट का दावा है कि 19 सांसदों ने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का समर्थन किया है और उनके हस्ताक्षर भी हासिल कर लिए हैं।

इस तरह से सत्ताधारी गठबंधन अपने विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए विपक्षी खेमे की अन्य पार्टियों का समर्थन जुटाकर लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचने की कोशिश में है। पिछले संसदीय सत्र में संविधान संसोधन को मंजूरी देने के लिए जरूरी विशेष बहुमत न होने की वजह से सरकार के विधायी एजेंडे को झटका लगा था।

शिवसेना में पड़ सकती है फूट

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में एनडीए के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अब जिन पार्टियों में टूट-फूट हो सकती है उनमें से एक उद्धव ठाकरे की शिवसेना है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में गठबंधन की जबरदस्त जीत के समय से ही इसकी चर्चा हो रही थी, लेकिन अब इसे और बल मिला है।

6 सांसदों का करना होगा विलय

उद्धव ठाकरे की पार्टी के लोकसभा में नौ सांसद हैं। दलबदल विरोधी कानून के तहत अपनी सदस्यता बचाने के लिए इनमें से छह सांसदों को किसी दूसरी पार्टी में विलय करना होगा और इसके लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना सबसे संभावित विकल्प मानी जा रही है।

अपने जमीनी नेटवर्क और लोगों तक पहुंच की वजह से शिंदे राज्य के ज्यादातर हिस्सों में विरोधी गुट को हटाने और उसके ज्यादातर बड़े नेताओं को अपने पाले में करने में सफल रहे हैं, जबकि उद्धव का प्रभाव काफी हद तक मुंबई तक ही सीमित रह गया है।

सूत्रों ने बताया कि संसद में अपने गठबंधन की संख्या बढ़ाने की बीजेपी की कोशिशों से जुड़ी ज्यादातर राजनीतिक हलचल मौजूदा लोकसभा (जिसमें 540 सांसद हैं और तीन सीटें खाली हैं) में 360 यानी दो-तिहाई बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने की उसकी कुल योजना के सफल होने पर भी निर्भर करेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

नासिक में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आज तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए...

बाधा डालने पर जुर्माना, 3 साल तक की जेल… क्या है ‘वंदे मातरम’ बिल 2026?

राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ पारित...

NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक...

कौन हैं प्रो. वी कामाकोटि, प्रियंका गांधी ने ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ कहकर तंज कसा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी...