Home राज्य पंजाब पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
पंजाबराज्य

पंजाब में चुनावी माहौल तेज, AAP ने विपक्ष को घेरा, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Share
Share

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को निशाना बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि विपक्षी दलों के पास राज्य सरकार के कामकाज का कोई जवाब नहीं है। ‘आप’ के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू नेआरोप लगाया कि कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ‘टीम ए, टीम बी और टीम सी’ बन गए हैं और उनका एकमात्र उद्देश्य मान सरकार पर हमला करना है। पन्नू ने कांग्रेस को ‘दिशाहीन’ करार देते हुए दावा किया कि पार्टी आंतरिक गुटबाजी और सत्ता संघर्ष में उलझी हुई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस और बीजेपी आपसी तालमेल से काम कर रही हैं।

बीजेपी और कांग्रेस पर बोला हमला

बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए पन्नू ने कहा कि पंजाब में बीजेपी कांग्रेस का विस्तार बन गई है। क्योंकि उसके मौजूदा कई नेता पहले कांग्रेस में रह चुके हैं, जबकि बीजेपी के मूल नेतृत्व को किनारे कर दिया गया है। ‘आप’ के पंजाब मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा की हाल में नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि रंधावा की सफाई के बावजूद उस बैठक के राजनीतिक निहितार्थ स्पष्ट हैं। पन्नू ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया कि दशकों में पहली बार नहर का पानी अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचा है और 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण राज्य के करीब 90 प्रतिशत परिवारों का बिजली बिल शून्य आ रहा है।

सरकार की उपलब्धियां गिनवाई

  • उन्होंने कहा कि किसानों को दिन के समय निर्बाध बिजली और नहर का पानी भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • पन्नू ने यह भी दावा किया कि 34 लाख से अधिक महिलाओं को ‘आप’ सरकार द्वारा वादा की गई वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है।
  • उन्होंने कहा कि शेष पात्र लाभार्थियों को एक अगस्त से इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कांग्रेस पर लगाए आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर फैसले के लिए पूरी तरह अपने आलाकमान पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले ‘आप’ की यह कहकर आलोचना करती थी कि पार्टी का संचालन नई दिल्ली से होता है। ‘आप’ नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधने से पहले विपक्ष को अपने कामकाज का भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पास पंजाब के विकास के लिए कोई दृष्टि या कार्ययोजना नहीं है और वे ‘आप’ सरकार के कामकाज को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

पन्नू ने किया यह दावा

पन्नू ने दावा किया कि पंजाब की पिछली सरकारें मुफ्त बिजली, किसानों को नहर का पानी, महिलाओं को वित्तीय सहायता और 10 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जैसी योजनाएं उपलब्ध कराने में विफल रहीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक सौदेबाजी शुरू हो चुकी है तथा कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं। पन्नू ने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता ‘अवसरवादी राजनीति’ को खारिज कर देगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...