Home Uncategorized 49 की उम्र में दुनिया को अलविदा: वेदांता फाउंडर के बेटे अग्निवेश की कौन हैं पत्नी-बच्चे, कितनी संपत्ति; जानें सबकुछ
Uncategorized

49 की उम्र में दुनिया को अलविदा: वेदांता फाउंडर के बेटे अग्निवेश की कौन हैं पत्नी-बच्चे, कितनी संपत्ति; जानें सबकुछ

Share
Share

अग्निवेश अग्रवाल (Agnivesh Agarwal), वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनील अग्रवाल के बडे बेटे थे, ज‍िनका न्‍यूयॉर्क में देहांत हो गया. अग्निवेश अग्रवाल अमेरिका में स्कीइंग (Skiing) के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिससे उन्हें काफी चोटें आई थीं. उन्हें न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल (Mount Sinai Hospital) में भर्ती कराया गया था. उनके पिता के अनुसार, अग्निवेश रिकवर कर रहे थे और डॉक्टरों को काफी उम्मीद थी, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया. आइये आपको बताते हैं क‍ि अनील अग्रवाल के बेटे अग्‍न‍िवेश अग्रवाल कौन थे और वेदांता ग्रुप में उनकी कौन सी ज‍िम्‍मेदार‍ियां थीं.

कौन थे अग्निवेश अग्रवाल?

49 साल के अग्निवेश अग्रवाल, वेदांता समूह के फाउंडर अनिल अग्रवाल के इकलौते बेटे थे. उनका जन्म 1976 में पटना में हुआ था. वह एक सफल बिजनेसमैन और वेदांता ग्रुप के अहम सदस्य थे. उन्होंने अजमेर के प्रसिद्ध मेयो कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी. उन्होंने यूएई (UAE) में फूजैरा गोल्ड (Fujairah Gold) नाम की रिफाइनरी कंपनी स्थापित की. इसके अलावा, वह हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के चेयरमैन (2005-2019) रहे और वर्तमान में वेदांता की सहायक कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड में शामिल थे.

कितनी थी उनकी नेटवर्थ (Net Worth)?

अग्निवेश अग्रवाल की व्यक्तिगत नेटवर्थ के सटीक आंकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन वह भारत के सबसे अमीर परिवारों में से एक का हिस्सा थे. अनिल अग्रवाल और उनके परिवार की कुल संपत्ति 3.3 अरब डॉलर (लगभग 27,000 करोड़ रुपये से अधिक) आंकी गई है.

कौन होगा वेदांता समूह का उत्‍तराध‍िकारी?

अग्निवेश अपने पीछे पत्नी और बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके असामयिक निधन के बाद अब वेदांता समूह (Vedanta Group) की कमान और उत्तराधिकार की जिम्मेदारी अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार (Priya Agarwal Hebbar) के कंधों पर है. प्रिया अब समूह की सबसे प्रमुख उत्तराधिकारी मानी जा रही हैं. वह पहले से ही समूह में बहुत सक्रिय हैं. प्र‍िया हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) की चेयरपर्सन हैं, जो वेदांता की सबसे मुनाफे वाली सहायक कंपनियों में से एक है. साथ ही, वह वेदांता लिमिटेड के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं. वह समूह के ESG (पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस), डिजिटल परिवर्तन और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस का नेतृत्व कर रही हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर किया तैयारियों का अवलोकन

जयपुर, 24 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को अजमेर पहुंचकर...

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

लखनऊ,11 फरवरी। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में...