Home राष्ट्रिय अंबरनाथ में पहले गठबंधन टूटा और अब हो गया खेला… कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल
राष्ट्रिय

अंबरनाथ में पहले गठबंधन टूटा और अब हो गया खेला… कांग्रेस के 12 पार्षद बीजेपी में शामिल

Share
Share

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस के सभी 12 निलंबित पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराया।

बीजेपी में शामिल हुए 12 पार्षद

बीजेपी में इन पार्षदों को शामिल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में रवींद्र चव्हाण ने लिखा कि ‘भाजपा परिवार की विकासोन्मुखी और जनहितैषी कार्यशैली से प्रेरित होकर, उबाथा समूह के कल्याण ग्रामीण उप-जिला प्रमुख राहुल भगत ने विकास का ‘कमल’ अपने कंधों पर उठाया। इस अवसर पर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया गया और उन्होंने भाजपा के भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।’

रवींद्र चव्हाण ने आगे लिखा कि ‘इस अवसर पर कल्याण-डोंबिवली नगर निगम की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष और निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार दीपेश म्हात्रे, जयेश म्हात्रे, हर्षदताई भोईर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।’

ठाणे जिले में अंबरनाथ नगर परिषद के चुनावों में इन पार्षदों ने बीजेपी के साथ मिलकर अंबरनाथ विकास अघाड़ी (AVA) नाम से पार्टी बनाई थी। पार्षदों के नई पार्टी बनाने के बाद कांग्रेस ने इन्हें निलंबित कर दिया था। लेकिन अब ये सभी 12 पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

अंबरनाथ नगर परिषद चुनाव

अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव में शिंदे गुट की शिवसेना को सबसे ज्यादा सीटें मिलीं। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना 27 सीटें जीतकर भी बहुमत के आंकड़े से चार कदम पीछे रह गई। इस चुनाव में बीजेपी ने 14, कांग्रेस ने 12 और एनसीपी ने 4 सीटें जीतीं।

अंबरनाथ नगर परिषद के चुनाव में बीजेपी ने खेला कर दिया। बीजेपी ने इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी शिंदे गुट की शिवसेना को दरकिनार करते हुए कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिला लिया और अंबरनाथ विकास अघाड़ी का गठन किया। एक निर्दलीय को साथ में लेकर इन तीनों पार्टी ने पार्षदों की संख्या 32 तक पहुंचाई। इस संख्या ने बहुमत के आंकड़े 30 को पार कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

विज्ञान और नवाचार से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार...

विकास दुबे का साथी दयाशंकर अदालत से बरी, बिकरू कांड के 2 दिन बाद हुआ था गिरफ्तार

कानपुर। अपर जिला जज 16 अगस्त कुमार तिवारी की कोर्ट ने बिकरू कांड को अंजाम देने वाले कुख्यात विकास दुबे के साथी दयाशंकर अग्निहोत्री...

Related Articles

नासिक में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 रही तीव्रता

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में आज तड़के हल्के भूकंप के झटके महसूस किए...

बाधा डालने पर जुर्माना, 3 साल तक की जेल… क्या है ‘वंदे मातरम’ बिल 2026?

राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026′ पारित...

NEET पेपर लीक केस: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक...

कौन हैं प्रो. वी कामाकोटि, प्रियंका गांधी ने ‘गौमूत्र एक्सपर्ट’ कहकर तंज कसा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामाकोटी...