Home राज्य हिमाचल में वन अधिकारियों के तबादले, कई डीसीएफ और डीएफओ बदले गए
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में वन अधिकारियों के तबादले, कई डीसीएफ और डीएफओ बदले गए

Share
Share

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (आइएफएस) कैडर के 7 व हिमाचल प्रदेश वन सेवा (एचपीएफएस) कैडर के 4 अधिकारियों का तबादला कर नए स्थानों पर तैनाती आदेश जारी किए हैं। प्रधान सचिव (वन) एम सुधा देवी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

तबादला आदेश के तहत डीसीएफ (टेरिटोरियल) बिलासपुर राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम मंडी में निदेशक (सेंट्रल) नियुक्त किया गया है। वासु डोगर को डीसीएफ (टी) मंडी से डीसीएफ (टी) पालमपुर और संजीव शर्मा को डीसीएफ (टी) पालमपुर से डीसीएफ (टी) मंडी भेजा गया है।

नवनाथ शिवाजी भरमौर से चंबा भेजे

नियुक्ति का इंतजार कर रहे सुशील कुमार को डीपीओ, आईडीपी ऊना लगाया गया है। चमन लाल को डीसीएफ (टी) आनी से डीसीएफ (टी) बिलासपुर, जबकि माने नवनाथ शिवाजी को डीसीएफ (टी) भरमौर से डीसीएफ (वन्यजीव) चंबा तैनात किया गया है।

अंशुल जैन को डीएम एचएसडी बद्दी से बदलकर डीसीएफ (टी) नालागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कुलदीप जम्वाल डीएफओ डलहौजी

एचपीएफएस अधिकारियों में कुलदीप सिंह जम्वाल को डीएफएल (वन्यजीव) चंबा से डीएफओ (टी) डलहौजी, रजनीश महाजन को डीएफओ (टी) डलहौजी से डीएफओ (टी) भरमौर, धर्म चंद को डीएम, एफडब्ल्यूडी सवाड़ा से डीएम एचएसडी बद्दी और प्रदीप कुमार को एसडीएम एफडब्ल्यूडी सोलन से डीएफओ (टी) सोलन नियुक्त किया गया है।

सरकार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...