Home राज्य दिल्ली/एनसीआर दिल्ली सचिवालय में मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन
दिल्ली/एनसीआरराज्यराष्ट्रिय

दिल्ली सचिवालय में मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन

Share
Share

नई दिल्ली, 21 जनवरी 2026: दिल्ली सरकार ने फरवरी 2025 में की गई अपनी घोषणाओं के तहत यह संकल्प लिया था कि देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस भव्यता और गरिमा के साथ मनाए जाएंगे। इसी क्रम में आज दिल्ली सचिवालय में मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य इन तीनों पूर्वोत्तर राज्यों की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा, सचिव कला, संस्कृति एवं भाषा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। साहित्य कला परिषद् द्वारा मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा के पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोक संगीत पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन तीनों राज्यों से आई दो-दो सांस्कृतिक टुकड़ियों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा, भावपूर्ण नृत्य और लोक संगीत के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक विविधता को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने कहा कि मणिपुर, मेघालय एवं त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्य भारत की सांस्कृतिक विविधता की आत्मा हैं। इन राज्यों की लोक परंपराएँ, नृत्य और संगीत देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के साथ-साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता को सम्मान देने तथा विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...