Home राज्य हरियाणा सरकार का फैसला: वॉटर वर्क्स टैंकों का होगा कायाकल्प
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार का फैसला: वॉटर वर्क्स टैंकों का होगा कायाकल्प

Share
Share

हरियाणा में बढ़ते भूजल संकट और पेयजल के दूषित होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने वॉटर वर्क्स टैंकों को आरसीसी (रीइन्फोर्ड सीमेंट कंक्रीट) लाइनिंग में बदलने का फैसला किया है।पहले चरण में वर्ष 2026-27 के दौरान हिसार, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी के 44 वॉटर वर्क्स टैंकों की पारंपरिक ईंट लाइनिंग हटाकर आरसीसी लाइनिंग की जाएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक में दी।

बैठक में बताया गया कि विभाग ने राज्यभर के 446 वॉटर वर्क्स टैंकों को चरणबद्ध तरीके से आरसीसी लाइनिंग में परिवर्तित करने की योजना बनाई है, ताकि बढ़ते भूजल स्तर का असर पेयजल की गुणवत्ता पर न पड़े और लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

मुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज तथा अपशिष्ट जल प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

निर्देश दिए कि शोधित अपशिष्ट जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।सीएम ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में भूजल स्तर कम है, वहां नहरी पानी के माध्यम से पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया जाए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...