जित मुंबई:- ह्यूमन कोकीन का ट्रेलर आते ही दर्शकों का दिमाग घूम गया है। ये ट्रेलर सीधा दिल पर वार करता है, क्योंकि इसमें दिखाई गई अंधेरी, खतरनाक और बर्बर दुनिया सिर्फ डराती नहीं, बल्कि झकझोर देती है। पुष्कर जोग का कैद और टूटा हुआ किरदार, इशिता राज का अब तक का सबसे डार्क और ग्रंज लुक, सिद्धांत कपूर का बोल्ड अंदाज़ और जाकिर हुसैन की डर बिठा देने वाली मौजूदगी सब मिलकर माहौल इतना भारी कर देते हैं कि स्क्रीन से नज़र हटाना मुश्किल हो जाता है।
फिल्म ड्रग रैकेट की उस सच्चाई को सामने लाती है, जिसे देखने की हिम्मत हर कोई नहीं कर पाता। ट्रेलर में दिखती निर्मम सच्चाइयाँ, खौफनाक विजुअल्स और हर किरदार के भीतर छुपा दर्द इसे सिर्फ एक थ्रिलर नहीं, बल्कि एक कड़वी हकीकत का आईना बना देते हैं। ये कहानी जितनी डरावनी है, उतनी ही असर छोड़ जाने वाली भी।
Leave a comment