समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करने पर उतारू है। समाजवादी पार्टी की पूरी जिम्मेदारी लोकतंत्र बचाने की है। वर्ना 2027 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव अंतिम चुनाव होगा। सरकार जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करा देती है। प्रदेश में आईआईटी बननी चाहिए लेकिन एसआईटी बन रही है।
अखिलेश यादव ने सोमवार पार्टी मुख्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर पूरी ताकत से लोकतंत्र को बचाने के लिए जुटें। वोटर लिस्ट और बूथ पर पूरा ध्यान लगाएं। सभी कार्यकर्ताओं की भाषा और व्यवहार शिष्ट हो। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सत्ता से बाहर जाना तय है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ-बूथ पर सतर्कता बरतनी है। जनता को भाजपा की नाकामियों की जानकारी देना है।
भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा हर स्तर पर घोटाला कर रही है। भाजपा पीडीए की दुश्मन है। उसने पीडीए का आरक्षण छीना, पीडीए के खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए। प्रताड़ित किया। पीडीए समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा इसीलिए घबराई हुई है। भाजपा पीडीए के खिलाफ साजिश कर रही है। समाजवादी पार्टी प्रेम, दया, अपनापन पीडीए का एजेंडा है।
प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त
सपा मुखिया ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन हत्या, लूट, महिला अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव, सलीम इकबाल शेरवानी, राजेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव समेत मौजूद रहे।
भाजपा सरकार में किसान और नौजवानों को मिला धोखा
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों को धोखा दिया है। किसानों को खाद-बीज का संकट है। बिजली नहीं मिल रही है। डीजल की कीमतें बढ़ने से खेती का लागत मूल्य बढ़ गया है। भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। भाजपा ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। गांव-गांव में बड़ी संख्या में पढ़े लिखे नौजवान बेरोजगार हैं। सरकार जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करा देती है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान सुरक्षित नहीं है। भाजपा ने दस साल के शासनकाल में लोककल्याण का कोई कार्य नहीं किया है। निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार और लूट हो रही है।
Leave a comment