Home राज्य उत्तर प्रदेश मोदी सरकार में दुनिया में बढ़ा भारत का कद, पहले से सुरक्षित और आत्मनिर्भर है भारत : रक्षामंत्री
उत्तर प्रदेशदिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्यराष्ट्रिय

मोदी सरकार में दुनिया में बढ़ा भारत का कद, पहले से सुरक्षित और आत्मनिर्भर है भारत : रक्षामंत्री

Share
Share

 

मोदी सरकार में दुनिया में बढ़ा भारत का कद, पहले से सुरक्षित और आत्मनिर्भर है भारत : रक्षामंत्री

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद से विश्व में भारत का कद बढ़ा है। भारत अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और आत्मनिर्भर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को लेकर पहले जो हालात और धाराणा थी वो भी बदल चुकी है। रक्षा मंत्रालय की बात करें तो पहले गोला, बारूद, टैंग समेत अन्य सामान दूसरे देशों से मंगाना पड़ता था, लेकिन आज 75 प्रतिशत से ज्यादा रक्षा सामग्री भारत में बन रही हैं। रक्षामंत्री ने जोर देते हुए कहा कि आज लोग ये मानने लगे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व भारत बदल चुका है। यह परिवर्तन साफ तौर पर आया है। विश्व इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब 8-9 साल के अंतराल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। और यह मोदी सरकार में हुआ है। अपने संसदीय क्षेत्र, यूपी की राजधानी लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि, हम लोगों पर जनता का जो विश्वास बना है-उसी का परिणाम है कि आज गंगोत्री से गंगासार और हिमालय से अरब सागर तक हमारी सरकार है। अगर ठीक से काम न किया होता तो नए क्षेत्रों में सरकार नहीं बनती।

लखनऊ के दौरे पर रक्षामंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। वह भाजपा नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

रातों-रात पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर बनाया रिकॉर्ड, बढ़ गए इतने फॉलोअर्स

CJP प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच आज (शनिवार को) फिर से मीटिंग होने वाली है। प्रोटेस्टर्स की ये मीटिंग शिक्षा मंत्री के इस्तीफे...

हिमाचल के निजी स्कूलों पर सख्ती, यूनिफॉर्म-जूते बेचने पर रद्द हो सकती है मान्यता

शिमला: हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों के परिसरों में यूनिफॉर्म, टाई, बैल्ट, बैज, जूते आदि की बिक्री करने पर सख्त कार्रवाई होगी। इन वस्तुओं...

Related Articles

धरमलाल कौशिक का कांग्रेस पर हमला, बोले- ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’

बिलासपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं...

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, शहरी गरीबों को PMAY-Urban 2.0 में स्टांप ड्यूटी से राहत

चंडीगढ़। शहरी गरीबों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री आवास...

हरियाणा की नई MSME नीति लॉन्च, ₹55 हजार करोड़ निवेश और 5 लाख रोजगार का लक्ष्य

चंडीगढ़। हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात संवर्धन नीति लांच कर दी गई है।...